Raftaar News Cg

JANJGIR-CHAMPA: ग्राहक बनकर पहुंचा ज्वैलरी शॉप, ले उड़ा 4.50 लाख का जेवर, पुलिस टीम पहुंच गई उड़ीसा, चढ़ गया हत्थे……..??

JANJGIR-CHAMPA: ग्राहक बनकर ज्वैलरी शॉप में पहुंच 4 लाख 50 हजार के जेवर पार करने वाले चोर को बलौदा पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ़्तार कर लिया है। बलौदा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बलौदा निवासी पवन कुमार देवांगन ने 8 फरवरी को थाने में आकर अपने दुकान से 4 लाख 50 हजार रुपए के जेवर गायब होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमे उसने बताया था की 7 फरवरी को देवांगन मोहल्ले में स्थित उनकी दुकान पर एक व्यक्ति शाम को चांदी का लॉकेट लेने पहुंचा था, जिसने बड़े ही शातिर तरीके से दुकानदार को अपनी बातों में फंसा कर गल्ले में रखें जेवर से भरे डब्बे पर हाथ साफ कर वहां से रफू चक्कर हो गया था, इधर मामले में बलौदा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की खोजबीन शुरू की। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जोंग निवासी आरोपी नवी हुसैन ने ही उक्त घटना को अंजाम दिया है। जो अभी उड़िसा में छुपा हुआ है। इधर मामले में पुलिस ने तत्काल पुलिस टीम को उड़ीसा भेज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। जिसके कब्जे से पुलिस ने 17 हजार रूपए जब्त किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा, सउनि कौशल सिदार, प्रआर गजाधर पाटनवार, आरक्षक युवराज सिंह, शहबाज अहमद, देवराज लसार का सराहनिय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!