लहरिया और राहुल को ले उड़े मुख्यमंत्री बघेल, कांग्रेस नेताओं की उड़ गई नींद…..? सीएम बघेल के जाते ही फट गए दर्जनों नेताओं के फ्लेक्स….! आखिर किसको मिलेगी मस्तूरी विधानसभा से विधायक की दावेदारी…..?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय की कलम से….) जी हा आपको बता दे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक की कुर्सी पर बैठने के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट पाने के लिए दर्जनों नेताओं की होड़ लगी हुई हैं। इस घमासान के बीच वॉल पेंटिंग व पोस्टर का दौर चल रहा है, 6 महीना पूर्व से ही कांग्रेस पार्टी से विधायक की दावेदारी पाने के लिए कांग्रेस नेता वॉल पेंटिंग व पोस्टर के माध्यम से पूरे मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में लाखों रुपए खर्च कर रहे हैं। इस बीच सीएम बघेल ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटूकरी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचने के दौरान जो कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक दिलीप लहरिया व जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी को अपने साथ हेलीकॉप्टर में बैठा कर सीपत हेलिपेड तक का जो सफर किया… यह बात ने कांग्रेस से दावेदारी करने वाले नेताओं की नींद उड़ा दी है… एक चर्चा का विषय बन गया है….! एक नया बहस छिड़ गया है, कि क्या मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी वापस पूर्व विधायक दिलीप लहरिया को टिकट देकर मस्तूरी विधानसभा की जिम्मेदारी वापस सौंपेगी या एक नए युवा चेहरे जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपेगी….? यह बात काफी चर्चा में बनी हुई है….!

सीएम बघेल के मस्तूरी विधानसभा आगमन पर दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने लगाए बड़े-बड़े फ्लेक्स, मुख्यमंत्री के जाते ही फटे कई फ्लेक्स:-
गुरुवार को सीएम बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटूकरी व सीपत पहुंचे, जहां दर्जनों विकास कार्यो की सौगात लोगों को दिए। इस बीच सीएम बघेल का पोस्टर के माध्यम से अभिनंदन करने दर्जनों कांग्रेसी नेताओं ने अपने सहयोगियों की फोटो के साथ बड़े- बड़े पोस्टर बनवाए और सीएम बघेल की नजरों में पड़ने सामने-सामने में फ्लेक्स लगवाए..! लेकिन मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक व्यवस्था ऐसी है, कि विधायक की कुर्सी पर बैठने के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट पाने के लिए दर्जनों कांग्रेसी नेता ललसाए हुए हैं, इस बीच सीपत में मुख्यमंत्री के जाते ही दर्जनों कांग्रेसी नेताओं के लगे फ्लेक्स फाड़ दिए गए…. यह भी क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

