Raftaar News Cg

RAIGARH: ट्रेंडिंग होने के चक्कर में गवाया पैसा, युवती को किडनैप कर मांगा 1 लाख, षडयंत्र में हो गया असफल, चढ़ गया पुलिस के हत्थे, जानिए मामला……??

रायगढ़ – ट्रेडिंग के चक्कर में काफी पैसे गवाने के बाद उसकी भरपाई के लिए युवती को किडनैपिंग कर परिजनों से फिरौती मांगने वाला आरोपी स्वयं के द्वारा रचे षडयंत्र में असफल हो गया हैं, आरोपी चक्रधरनगर पुलिस के हत्थे चढ़ गया हैं। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है। जहा अपनी सहेली के यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती 27 फरवरी को अपने घर वालो को घर आ रही हु करके किराए के मकान से निकली थी। लेकर देर रात तक वह घर नही पहुंची। इसी बीच युवती के मोबाइल से उनके परिजनों के मोबाइल पर फिल्मी स्टाइल में युवती को बंधक बनाए हुए फोटो को उन्हें भेज एक लाख रुपए की मांग की गई। जिससे घबराए परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की खोजबीन शुरू की। इसी बीच युवती किसी तरह युवक के चंगुल से भाग कर बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पहुंची। जहा रायगढ़ पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान युवती ने पुलिस को बताया कि महुआपाली निवासी कमलेश्वर पटेल की जान पहचान युवती से थी। 27 फरवरी को वह घर के लिए निकली तो आरोपी युवक उसे रास्ते में मिला। फिर अपने झांसे में लेकर उसे बिलासपुर एक होटल में ले आया उसके बाद युवती के मोबाइल पर ही उनके परिजनों को फिरौती की रकम की मांग करने लगा। लेकिन युवती के सुझबुझ के कारण युवती युवक के चंगुल से भाग निकली। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं, युवक ने बताया की वह ट्रेडिंग के चक्कर में काफी पैसे हार चुका था। जिसके कारण वह युवती को किडनैप कर फिरौती कि रकम से उसकी भरपाई करने की योजना बनाई थी। लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!