Raftaar News Cg

LORMI: बीजेपी नेता के मौत की कारण बनी महिला, पैसों की मांग तथा ब्लैकमेलिंग कर धर्मांतरण का था दबाव, आरोपी महिला गिरफ्तार…..??

लोरमी: (प्रांशु क्षत्रिय) नगर पंचायत के पूर्व एल्डरमेन व भाजपा नेता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने वाली आरोपी महिला को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने खुलासा किया हैं, कि आरोपी महिला द्वारा बार-बार पैसे की मांग करने तथा ब्लैकमेलिंग कर धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने से परेशान होकर भाजपा नेता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। जिसका जिक्र सुसाइड नोट में मिला था। दरअसल पूरा मामला 7 माह पहले का हैं, मामले का खुलासा करते हुए एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि थाना लोरमी में प्रार्थी सुभाष जायसवाल ने सूचना दी कि उसका भाई शैलैन्द्र जायसवाल उर्फ शीलू पुराना बंधन बैंक लोरमी के पीछे राजेश ढीमर के खेत में गले में बेल्ट का फंदा लगाकर खेत में लगे खम्भे पर बंधा हुआ है तथा उसकी मृत्यु हो गई है, सूचना पर थाना लोरमी में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा निरीक्षण करने पर मृतक द्वारा संचालित कियोस्क सेंटर से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ, जिसमें आरोपी महिला द्वारा बार-बार पैसे मांगने और धर्मांतरण के लिए दबाव बनाने का जिक्र था। पुलिस ने साईबर सेल के सहयोग से मृतक का कॉल डिटेल प्राप्त किया तथा तकनीकी टीम द्वारा भी जांच कराई गई। प्राप्त तथ्यों के आधार पर महिला सोनिया लकड़ा के विरूद्ध धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी सोनिया लकड़ा ने मृतक से लगातार फोन में बात होना, पैसे की मांग करना तथा ब्लैकमेलिंग करना स्वीकार किया है, जिस पर आरोपी महिला को विधिवत् गिरफ्तार कर जेल भेजा गया हैं। प्रकरण की विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश वैष्णव, उपनिरीक्षक शोभा यादव, सउनि निर्मल घोष, आरक्षक अरूण साहू, गुगल किशोर उपाध्याय, जितेन्द्र ठाकुर एवं महिला आरक्षक नंदनी रजक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी महिला: सोनिया लकड़ा पति फोटोराम, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम जमुनाही चौकी खुड़िया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!