Raftaar News Cg

BILASPUR: राजस्व मामलों का निपटारा करने जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित, मौके पर 347 मामलों का हुआ निपटारा……??

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला प्रशासन द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राजस्व से संबंधित 347 मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया। इनके निपटारे से बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिली। जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में पूरा राजस्व अमला मौजूद था। लोगों के राजस्व से जुड़े आवेदन लिए गए। तत्काल निराकरण योग्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया और कुछ मामलों को संबंधित तहसीलदार को जल्द निराकरण के लिए सौंपा गया। इन प्रकरणों के निराकरण के लिए समय सीमा दी गई है। शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। लोगों ने उत्साह के साथ शिविर में पहुंचकर अपने जरूरत के काम सुगमता से कराया। गौरतलब है कि राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण के लिए शासन द्वारा 17 फरवरी को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे। शिविर में एडीएम आर ए कुरुवंशी, शिव कुमार बनर्जी, संयुक्त कलेक्टर एस एस दुबे सहित सभी सब डीवीजन का राजस्व अमला मौजूद था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!