BILASPUR: चाय बेचने वाले देश बेच रहे: राहुल गाँधी….बयान पर नारायण चंदेल का पलटवार भारत जोड़ने की बजाय नफरत फैला रहे राहुल…..??

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्तरहीन बयानबाजी कर नफरत का बीज बो रहे हैं। यह बात भाजपा वरिष्ठ नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कही। उन्होंने कहा कि श्री गांधी राजनीति में सफल होने के लिए प्रधानमंत्री पर निजी टिप्पणी करने से नहीं चूक रहे हैं। पिछले दिनों में छत्तीसगढ़ यात्रा के दौरान उन्होंने चाय बेचने वाले मोदी देश बेच रहे हैं, यह कहकर मोदी और देश के लोकतंत्र का अपमान किया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने बिलासपुर के भाजपा कार्यालय में पत्रकारवार्ता ली। श्री चंदेल ने कहा कि राहुल गांधी पिछले दिनों में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ के सक्ती विधानसभा आए थे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए स्तरहीन शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि चाय बेचने वाले मोदी देश बेच रहे हैं। यह कहकर राहुल गांधी ने पिछड़ा वर्ग का घोर अपमान किया है। श्री चंदेल ने बताया कि राहुल गांधी ने इसके पहले भी स्तरहीन बयान देते हुए कहा था कि मोदी चोर हैं, यह कहकर पिछड़ा वर्ग के तेली समाज का अपमान किया है। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी पिछड़ा वर्ग में नहीं आते, अब उन्होंने कहा कि चाय बेचने वाले मोदी देश को बेच रहे हैं। हम सबको मालूम है कि राहुल गांधी और गांधी परिवार, जिनका नैतिक स्तर क्या है, पीएम मोदी की देश ही नहीं, बल्कि दुनिया के शीर्ष नेताओं में गिनती हो रही है। उन्होंने कहा कि 8 माह पहले सूरत के कोर्ट ने पीएम मोदी के खिलाफ बोलने पर दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके कारण उनकी सदस्यता भी चली गई थी। ऐसे बयानों में सुप्रीम कोर्ट के सामने राहुल गांधी को माफी मांगना पड़ा है। श्री चंदेल ने कहा कि लगातार एक राष्ट्रीय पार्टी के शीर्ष नेता द्वारा देश के प्रधानमंत्री के लिए अपशब्दों का प्रयोग कर उनकी और उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। पिछले दिनों में छत्तीसगढ़ के सक्ती में राहुल गांधी की यात्रा हुई इसमें उनकी बातों को सुना तो जो पीएम मोदी ही नहीं बल्कि पूरे साहू समाज का अपमान है। राहुल गांधी को नसीहत दी जाती है कि राजनीति में मर्यादाओं का पालन करे। कांग्रेस सांसद राहुल भारत जोड़ो यात्रा की आड़ में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, जिला मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा और के के शर्मा उपस्थित रहे।
