Raftaar News Cg

पत्रकार सुरक्षा कानून: लागू करे साय सरकार, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पत्रकारों ने की मुलाकात………

रायपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) राज्य में लम्बित पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करवाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कर्मठ पत्रकार साथियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निज निवास ग्राम बगिया में जाकर मुलाकात की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार गोविंद शर्मा के नेतृत्व में राज्य के संवेदनशील मुखिया को लिखित ज्ञापन पत्र भी दिया। मुख्यमंत्री ने भी पत्रकार साथियों को आश्वस्त किया की वे जल्दी ही इस विषय पर निजी रुचि रखते हुए कार्य करेंगे। ध्यान देने योग्य बात यह है, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति राज्य सहित पूरे देश में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर वर्ष 2016 से लगातार प्रयासरत रही है। संगठन के बैनर तले देश प्रदेश में 50 से अधिक आंदोलन और कार्यक्रम किए गए है। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार जिग्नेश कलावाडिया (गुजरात) स्वयं सभी आंदोलनों में प्रत्यक्ष_ अप्रत्यक्ष रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वही देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने राज्यों में पत्रकारों के समस्याओं और भलाई के मुद्दों पर अनेकों बार आंदोलन और प्रदर्शन किया है। इस क्रम में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति छग के सदस्यों ने एक बार फिर राज्य में लम्बित पत्रकार सुरक्षा कानून को सुधार के साथ राज्य में लागू करवाने की मुहीम छेड़ दी है। पत्रकारों की मांग है, कि राज्य मे पत्रकार सुरक्षा क़ानून जल्द से जल्द लागू किया जाय। पत्रकारों ने कहा है, कि भाजपा कि सरकार सभी वर्गों के हित मे कार्य करने कि बात कह रही है। नई सरकार की कार्यशैली भी जन हित के पक्ष में लग रहा है। ऐसे में प्रदेश के आम लोगों के साथ पत्रकारों की अपेक्षाएं भी नई भाजपा सरकार से काफी बढ़ गई है। यद्यपि राज्य में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर और व्यापक विषय बना हुआ है। इसे ध्यान में रखकर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान किया जाना बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि पत्रकार ही राज्य में भ्रष्टाचारियो, घूसखोरो, माफिया वर्गों के खिलाफ लिख कर शासन_प्रशासन सहित आम नागरिकों को सतर्क करते रहते है। इस लिहाज से उनकी सुरक्षा की प्राथमिकता राज्य सरकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए। इसी अपेक्षा के साथ बीते 10 फरवरी के दिन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कर्मठ पत्रकार साथियों में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राकेश प्रताप सिँह परिहार और प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, नरेश चौहान, देवराज दीपक, नारायण बाईन, जितेंद्र जायसवाल, मिथुन यादव, राजा खान, दीपक सोनवानी, नेहरू देवांगन, रामकृष्ण पाठक एवं अन्य सम्मानित पत्रकार गणों ने राज्य के संवेदनशील और लोकप्रिय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निज निवास ग्राम बगिया में जाकर मुलाकात की साथ ही उन्हे लिखित ज्ञापन भी सौंपा। पत्रकारों से करीब 10 मिनट सीधी बात करते हुए राज्य के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि लंबित पत्रकार सुरक्षा कानून के विषय में व्यक्तिगत रुचि रखते हुए कार्य करेंगे।।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!