Raftaar News Cg

राजपूत क्षत्रिय महासभा वार्षिक महाधिवेशन: बेमेतरा में 10 व 11 फरवरी को, शोभायात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन…….??

बेमेतरा:- (प्रांशु क्षत्रिय) राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह पं.क्रं. 1282 का 60 वाँ वार्षिक महाधिवेशन माँ भद्रकाली की पावन धरा बेमेतरा में ऐसे समय में होने जा रहा ह, जब हमारे आराध्य देव सूर्यवंशी प्रभु श्रीरामलला लगभग 550 वर्षोपरान्त श्री अयोध्या धाम भव्य श्रीराम मंदिर में विराजित हुए। हम सभी का यह परम सौभाग्य है, कि हम सब इस पल के साक्षी बनें।

महासभा का 60 वाँ महाधिवेशन माँ भद्रकाली की नगरी बेमेतरा में जोन की उपसमितियाँ बेमेतरा, नवागढ़, कवर्धा, मारो, थानखम्हरिया एवं साजा के आतिथ्य में एवं आप सभी श्रीजनों के विशेष सहयोग से सम्पन्न होने जा रहा है। आप सभी से अनुरोध है कि इस महाधिवेशन में सपरिवार अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर, इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनावें। प्रथम दिवसीय कार्यक्रम 10 फरवरी शनिवार को पंजीयन एवं कूपन वितरण, सुबह 11 बजे ज्योति रथयात्रा का स्वागत, ध्वजारोहण से अधिवेशन उदघाटन, दोपहर २ बजे शोभायात्रा अधिवेशन स्थल से नगर भ्रमण के लिए प्रस्थान करेगी, केन्द्रीय पदाधिकारियों का स्वागत, संयोजक का स्वागत भाषण, महासभा के अध्यक्ष का उदबोधन, अतिथियों का उदबोधन/ स्मृति चिन्ह भेंठ, महाराणा प्रताप साहित्य परिषद द्वारा प्रकाशित वार्षिक पत्रिका शौर्य 2024 का विमोचन, उपसमितियों के सचिवों का प्रतिवेदन, जोन के वरिष्ठजनों का सम्मान, सांस्कृतिक एवं कला परिषद द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम रात्रि 8 बजे तथा सामान्य सभा की बैठक में केन्द्रीय कोषाध्यक्ष एवं केन्द्रीय महासचिव प्रतिवेदन अनुमोदन हेतु प्रस्तुतिकरण स्थल- सरस्वती शिशु मंदिर, बेमेतरा समय रात्रि 8 बजे से।

द्वितीय दिवस 11 फरवरी रविवार को रंगोली, मेंहदी, पुष्प सज्जा, आरती की थाल सजाव प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे से, खुला मंच- महासचिव एवं कोषाध्यक्ष का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुतिकरण एवं चर्चा, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों का सम्मान, अतिथियों का उदबोधन स्मृति चिन्ह भेंट, रंगोली/ मेंहदी एवं अन्य प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण, सहसंयोजक द्वारा आभार प्रदर्शन/ जोन प्रभारी द्वारा साधुवाद, ध्वजारोहण के साथ अधिवेशन के समापन की घोषणा।

महासभा के अध्यक्ष ठा. बजरंग सिंह बैस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष ठा. अश्वनी राजपूत, कोषाध्यक्ष नीरज सिंह क्षत्रिय, महासचिव ठा. विष्णु सिंह बघेल, सहसचिव ठा. कमलेश सिंह राजपूत, उपसचिव ठा. प्रवेश सिंह, संगठन सचिव ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय, प्रचार सचिव ठा. घनश्याम सिंह चौहान, केन्द्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना राजपूत, केन्द्रीय महिला सचिव श्रीमती छाया ठाकुर, केन्द्रीय युवाध्यक्ष प्रशांत सिंह राजपूत, युवा सचिव ठा. विकास सिंह राजपूत, कार्यक्रम संयोजक ठा. बसंत सिंह चंदेल, सहसंयोजक ठा. रवि सिंह, मिथिलेश बिसेन के द्वारा महाधिवेशन में स्वाजातीय बंधुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!