Raftaar News Cg

बेलगहना: शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चौकी पुलीस ने किया गिरफ्तार…..??

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को बेलगहना चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 5 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई की, ग्राम कंचनपुर निवासी प्यारेलाल मिरझा ने मुझे रास्ते से गुजरते वक्त पीछा कर छेड़छाड़ किया और शादी नहीं करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दिया।

उक्त घटना से अधिकारियों को अवगत कराकर बेलगहना पुलिस द्वारा तत्काल आरोपी हरप्यारे उर्फ प्यारेलाल मिरझा पिता मोतीलाल मिरझा उम्र 28 वर्ष निवासी कंचनपुर चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। जिसे धारा 354(घ), 506, 354 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में बेलगहना चौकी प्रभारी विवेक पाण्डेय, प्र. आरक्षक भुनेश्वर मरावी, आरक्षक गोविंदा जायसवाल, हेमंत चंद्राकर, कौशल बिंझवार का विशेष योगदान रहा।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!