Raftaar News Cg

NTPC कॉलोनी में केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती के बाद भी एक ही दिन में टूट गया 3 जगहों का ताला, 5 लाख के जेवरातों की हो गई चोरी…..!! समाचार संकलन में पहुंचे संपादक को जिम्मेवारों ने रोका, आखिर कॉलोनी के सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के उज्जवल नगर कॉलोनी में एक ही रात में तीन घरों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लगभग 5 लाख के जेवर सहित 10 हजार रुपये नगद चोरी कर लिया है। सीपत पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि एनटीपीसी सीपत स्टेशन में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत नक्का रमेश पिता चिट्टी बाबु उम्र 41वर्ष एनटीपीसी के उज्जवल नगर कॉलोनी के डी-3/4 में निवासरत हैं, वह परिवार के साथ लोहड़ी त्योहार मनाने अपने घर विशाखापट्टनम गए हुए थे। इसी बीच सुनेपन का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने रविवार की रात घर का दरवाजा तोड़कर आलमारी में रखे तकरीबन 5 लाख रुपये के जेवर सहित नगद 10 हजार रूपये पार कर दिया है। घटना की सुचना मिलते ही सीपत पुलिस क्राइम ब्रांच, फिंगरप्रिंट व सर्च डॉग की टीम के साथ मौके पर जांच करने पहुंची। तो पता चला कि उसी ब्लाक में तीन जगह का ताला टूटा हुआ है, वहा के लोग भी बाहर गए हुए हैं। मकान मालिक के नहीं होने पर रविवार को चोरी हुए सामानों की जानकारी नहीं मिल पाई थी। एनटीपीसी प्रबंधन ने नक्का रमेश को फोन के माध्यम से उसके क्वाटर मे चोरी होने की जानकारी दी। जिस पर सोमवार को थाना पहुंचकर प्रार्थी ने घटना की लिखित जानकारी दर्ज कराई। इसके बाद थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान ने दुबारा मौके पर जाकर जांच किया तो पता चला कि चोरी हुए सामानों में एक सोने का बड़ा हार, एक नेकलेस, दो सोने की कंगन, नौ अंगूठी, कान की रिंग, एक नग मां लक्ष्मी की लॉकेट के साथ एक-एक लम्बी एवं छोटी चैन, एक ब्रेसलेट, एक कान की चैन जिसकी लागत राशि लगभग 5 लाख रुपये व नगद 10 हजार की चोरी होने का पता चला। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

कॉलोनी की सुरक्षा में चूक पहले भी हो चुकी है..चोरी, सीआईएसएफ पर सवालिया निशान:-

एनटीपीसी कॉलोनी के सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्यगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के हाथों पर है। कॉलोनी और बाहर जगह-जगह वॉच टॉवर लगाए गए है, टाऊनशिप के मुख्य गेट में कड़ी पहरेदारी होती है। फिर भी व्हीआईपी क्षेत्र के मकानों में चोरी होना सीआईएसएफ की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग रहा है। कॉलोनी में यह पहली चोरी नहीं हुई है। इससे पहले भी कई चोरियां हो गई है। जिसमें बालभारती पब्लिक स्कूल के प्राचार्य शलभ निगम के घर की बड़ी चोरी भी शामिल है।

एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी ने पत्रकार को रोका:- 

एनटीपीसी में चोरी होने कि जानकारी मिलते ही समाचार संकलन के लिए रफ़्तार न्यूज सीजी के संपादक प्रांशु क्षत्रिय भी घटनास्थल पर गए। घटना स्थान का फ़ोटो-वीडियो बनाते समय एनटीपीसी मानव संसाधन विभाग के उपमहाप्रबंधक विवेक चन्द्र ने यह कहते हुए फोटो लेने से मना कर दिया कि यह एक प्राइवेट एरिया हैं, यहां मेरी अनुमति के बगैर फोटो वीडियो शूट नहीं कर सकते।

….आखिर कॉलोनी के सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी..??

कॉलोनी के सुरक्षा के विषय पर जब सीएआईएसएफ के अधिकारियों से बातचीत की गई, तब उनका कहना था की यहां की सुरक्षा करने का काम हमारा नही है, एनटीपीसी प्रबंधन का है। और जब प्रबंधन से ये बात पूछी गई, तब उनका कहना था कि यह काम हमारा नही। अब सवाल यह उठता है, कि….आखिर यहां के सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है….??

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!