Raftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत की ओवरलोड राखड़ वाहन राहगीरों के लिए खतरा… सीपत क्षेत्र में फिर एक हादसा, 4 घंटे की मशक्कत के बीच लगी 3 किलोमीटर चक्काजाम…..स्टेयरिंग से निकलते ही लगे जय श्री राम के जयघोष, जानिए पूरा मामला….??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत की राखड़ से भरी ओवरलोडिंग वाहनों से सीपत क्षेत्र में दुर्घटनाएं चरम पर हैं और वहीं ओवरलोडिंग के बावजूद तारपोलिन का उपयोग नहीं करने से क्षेत्र के राहगीर दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं और डस्ट खाकर सांस से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं, जिसकी ओर एनटीपीसी प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है।

शनिवार की सुबह एनटीपीसी सीपत से निकली राखड़ से भरी ओवरलोडिंग वाहन का ड्रायवर भी हादसे का शिकार हो गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सीपत पुलिस एवं मौजुदा लोगों से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम मडई निवासी उमेंद्र लाल केंवट पिता लच्छी केंवट उम्र 23 वर्ष शनिवार की सुबह 4 बजे एनटीपीसी सीपत के डेम नम्बर 2 से ट्रेलर वाहन क्रमांक सीजी 12 बीएच 8850 में राखड़ भरकर उसे खाली करने चारपारा बलौदा रोड के लिए निकला था। तभी ग्राम धनिया और लुथरा के बीच पुल के पास झपकी लगने से उमेंद्र की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और मेन रोड से नीचे उतर पेड़ों से टकराती हुई गड्ढे में जा गिरी आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी सीपत पुलिस को दी। सीपत पुलिस की टीम मौके पर पहुंच देखे तो उमेंद्र ट्रेलर वाहन के स्टेरिंग के बीच फंसा हुआ था और दर्द की वजह से रो रहा था। लगभग 4 घंटे की भारी मस्क्कत से और ग्रामीण तथा मोटर मैकेनिक के सहयोग से पुलिस की टीम ने घायल उमेंद्र को बाहर निकाला और एम्बुलेंस की सहायता से हॉस्पिटल भेजा जिसके बाद सीपत पुलिस की टीम मामले की जाँच में जुट गई हैं।

4 घंटे की मशक्कत के बीच लगी 3 किमी जाम, राहगीर होते रहे परेशान:-

हादसे के बाद सीपत से बलौदा मार्ग में लगभग 4 घंटे तक 3 किलोमीटर लंबा चक्काजाम लग गया, जिससे राहगीर परेशान होते नजर आये।

उमेंद्र के स्टेयरिंग से निकलते ही जय श्री राम का हुआ जयघोष-

झपकी की वजह से स्टेयरिंग में 4 घंटे तक फंसे उमेंद्र को बाहर निकलते देख आसपास के ग्रामीण जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रफुल्लित होते नजर आये। ग्रामीणों तथा राहगीरों ने उमेंद्र के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।

एनटीपीसी का राखड़ वाहन क्षेत्र के लोगों के लिए बना खतरा-

एनटीपीसी सीपत से राखड़ को ओवरलोडिंग भरकर निकलने वाली भारी वाहन क्षेत्र के लोंगो के लिए खतरा का विषय बना हुआ हैं। आये दिन क्षेत्र के लोग हादसे के शिकार हो रहे हैं और वहीं उड़ने वाली राखड़ से स्वास से संबंधित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं और इन्हीं भारी वाहनों के चलने से सीपत से बिलासपुर मार्ग में करीब 5 वर्ष की कठिनाई के बाद बनी नई सड़क फिर से उखड़ने लगी हैं, इस ओर एनटीपीसी प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...