Dangal The Biranpur Files: सांप्रदायिक हिंसा में बेटे को खोया.. जनता ने विधायक बनाया.. अब बन रही उस ईश्वर साहू पर फिल्म……??


छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ में हाल के विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इस चुनाव में सबसे चर्चित नामों में से एक है ईश्वर साहू, जिन्होंने कैबिनेट मंत्री और 7 बार के विधायक रहे रविंद्र चौबे को हराया है। इसके बाद, विधायक ईश्वर साहू पर एक फिल्म बनने की तैयारी हो रही है, जिसका नाम ‘दंगल द बिरनपुर फाइल्स’ है।
फिल्म के बनाने के लिए मेकर्स ने विधायक साहू से अनुमति प्राप्त की है और अब स्क्रिप्ट पर काम जारी है। शूटिंग जल्द ही शुरु होगी, और फिल्म की ऑडीशन भी तय की गई है। भाजपा प्रवक्ता और प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास्तव ने ट्विटर पर ईश्वर साहू के साथ फोटो साझा करते हुए बताया है कि एक मूवी इस विधायक पर बन रही है।
‘दंगल द बिरनपुर फाइल्स’ की अनुमति प्राप्त होने के बाद, फिल्म पर तेजी से काम शुरु हो गया है, और पहले ही लीड हीरो का चयन होने का ऐलान होने वाला है। प्रोड्यूसर हेमलाल चतुर्वेदी ने बताया कि बिरनपुर की घटना और ईश्वर साहू का विधायक बनना एक दिलचस्प फिल्मी कहानी है, और वह इसे पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचाना चाहते हैं।

