जोगी प्रत्याशी चांदनी का ऐतिहासिक भीड़ के साथ जगह जगह हो रहा आत्मीय स्वागत , भाजपा कांग्रेस का चौतरफा विरोध (राष्ट्रीय पार्टियों के झूठी घोषणाओं से जनता त्रस्त , मस्तूरी में लोग विधायक नही बल्कि विकास करने वाली बेटी चुनेंगे : चांदनी )


सीपत :— लोग अब राष्ट्रीय पार्टी को नकारकर क्षेत्रीय पार्टियों को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। प्रदेश की जनता इन राष्ट्रीय पार्टियों के झूठी घोषणाओं से तंग आ चुके है। जनता अब जागरूक हो चुकी है। दोनों विपक्षी पार्टियां लोगों को झूठी घोषणाएं करके सिर्फ लूटने का काम किया है।
युवावों को रोजगार नही मिल रहा है। बेरोजगारी के चलते लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे है।भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। महंगाई से जनता त्रस्त है। शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है। यह बातें मंगलवार को जनसंर्पक के दौरान मस्तूरी विधानसभा जोगी कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज ने कही। मंगलवार को जोगी प्रत्याशी श्रीमती चांदनी भारद्वाज देवरीखुर्द, महमंद, ढेका ,दो मुहानी, शंकर नगर, बूटा पारा में जनसंपर्क की। वहां चांदनी भारद्वाज के पक्ष में जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा। अजीत जोगी जिंदाबाद व नारीशक्ति ज़िंदाबाद के नारे लगे।
जनसंपर्क के दौरान लोगों ने कहा कि मस्तूरी में आजादी के बाद पहली बार एक बेटी चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हम सभी माताएं मिलजुलकर चांदनी भारद्वाज को विजयी बनाएंगे। बता दें कि जनसंपर्क के दौरान भाजपा कांग्रेस के दोनों प्रत्याशियों का लगातार चौतरफा विरोध हो रहा है। यही कारण है कि लोग छग की समस्याओं का फैसला छग में लेने वाली नए प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज के ऊपर लोग विकास को लेकर भरोसा जता रहे हैं। श्रीमती चाँदनी भारद्वाज ने कहा इस बार मस्तूरी में लोग विधायक नहीं बेटी चुन रहे हैं। जगह जगह उनका पटाखे फूलमालाओं के साथ आरती उतारकर लोग आत्मीय स्वागत कर रहे है। श्रीमती भारद्वाज को जनता का अपार स्नेह मिल रहा है।
चांदनी ने कहा कि प्रत्याशी मैं नही बल्कि गांव का एक एक व्यक्ति प्रत्याशी है। चुनाव मैं नही बल्कि आप सब लड़ रहे है। उन्होंने भाजपा व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय पार्टी ने मस्तूरी में किसी पार्टी को प्रत्याशी नई बनाया। विपक्षी पार्टी महिलाओ की बात करते है लेकिन जब नारीशक्ति के सम्मान बात आती है तो पीछे हट जाती है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि मुझे एक बार मौका दें, छग में मस्तूरी की एक अलग पहचान बनाउंगी। उन्होंने आगे कहा कि दोनों विपक्षी पार्टी के झूठे वादे से त्रस्त हो चुकी जनता अब बदलाव के मूड में है।

