Raftaar News Cg

डॉ बांधी की ओर बढ़ रहा जनता का रुझान , ऐतिहासिक भीड़, जगह जगह आत्मीय स्वागत (सत्ता मिलने के बाद कांग्रेसी नेताओं के बदल जाते हैं स्वर , भाजपा देती है जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकताएं : डॉ बांधी )

सीपत :– डॉ बांधी ने दर्राभांठा में जनसंपर्क के दौरान कहा कि विकास के लिए मैने जितना पैसा लेकर आया। बिलासपुर संभाग के किसी भी नेता ने उतना पैसा नही लाया है। धर्मस्थल हमारे विश्वास व संस्कार का केंद्र है। प्रदेश में भूपेश सरकार को लोग अब पसंद नहीं कर रहे हैं, झूठी घोषणाओं का कब तक प्रदेश की जनता घूंट पिएगी। प्रदेश की जनता भूपेश सरकार की झूठी घोषणाओं से तंग आ चुकी है भाजपा सरकार बनती देख जनता को लुभाने भूपेश बघेल गृह लक्ष्मी योजना की फर्जी घोषणा कर रहे है इतनी घोषणाएं कर रहे हैं कि लगता है कि वह खुद डरे हुए हैं। जनता अब जागरूक हो चुकी है, बदलाव चाहती है भाजपा सिर्फ मस्तुरी ही नहीं , प्रदेश के गद्दार पार्टी के नेताओं को भी साफ करने का काम करेगी।

छत्तीसगढ़ ने अभी तक कांग्रेस ने शासन करते हुये जनता को किश्तों में लुटा है। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल झूठी घोषणाएं करके जनता को ठगते आये हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। बढ़ती महंगाई से जनता त्रस्त है। अपराध का बोलबाला जिससे मस्तूरी भी अछूता नहीं है व्यापारियों से मारपीट चाकूबाजी महिलाओ पर अत्याचार के मामले चरम पर है। यह बातें सोमवार को मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के सीपत मंडल के दर्राभांठा , गुडी , हिन्डाडीह , कर्रा में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान मस्तुरी भाजपा प्रत्याशी डॉ. बांधी ने कही।

डॉ बांधी ने कहा कि कांग्रेस देश को मिली आजादी के बाद से यही कांग्रेस पार्टी 50 सालो तक राज करती रही हैं। सत्ता मिलने के बाद कांग्रेस के नेताओं के स्वर बदल जाते हैं। चुनाव के दौरान जो बड़ी-बड़ी घोषणाएं की जाती हैं उनको दरकिनार कर अपना स्वार्थ सिद्ध किया जाता है किन्तु भाजपा की सरकार ने केंद्र रहते हुए में जनता की समस्याओं को तरजीह देते हुये जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकताएं दी। डॉ.बांधी ने जनता से अपील करते हुये कहा कि यदि उनका आशीर्वाद मिला और भाजपा की सरकार बनती है तो जो घोषणा पत्र में शामिल है वह सभी गारंटियां लागू होंगी। महिलाओं को वार्षिक 12000 की राशि मिलेगी।

महिलाओ ने की पुष्पवर्षा , जगह जगह आत्मीय स्वागत :–

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ.बांधी ने सीपत मंडल के विभिन्न ग्रामो में जनसंपर्क किया उनका काफिला जैसे ही ग्राम दर्राभांठा पहुंचा महिलाओ ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनन्दन किया इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाये और ग्रामीण उपस्थित रहे ।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!