Raftaar News Cg

आप प्रत्याशी धरम भार्गव का जनसपंर्क तेज , आप की ओर जनता का रुझान लगातार बढ़त की ओर (दिल्ली के तर्ज पर छग में होगा ऐतिहासिक विकास , भ्रष्ट सरकारों को उखाड़ फेंके : धरम)

सीपत (हिमांशु गुप्ता/प्रांशु क्षत्रिय):– गुरुवार को आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरम भार्गव का काफिला समर्थकों के साथ देवरीखुर्द, दुमहानी डेका, सुलोनी परसोडी, गोपालपुर पहुंचा। आप प्रत्याशी धरम भार्गव जनता को संबोधित करते हुए झाड़ू छाप में वोट देने अपील की। उन्होंने कहा कि झाड़ू छाप को अपना मत देकर स्वास्थय, शिक्षा, रोजगार की गारंटी पाएं। आज शुक्रवार को भी उनका जनसंपर्क अभियान मस्तूरी क्षेत्र में जारी है। आम जनमानस में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धरम भार्गव के प्रति लगाव लगातार बढ़ते ही जा रहा है।

बता दें कि धरम भार्गव बहुत ही सरल सहज व मिलनसार व्यक्तित्व के धनी है। क्षेत्र में आम जनता से जनसंवाद कार्यक्रम मे सीधे आम जनता से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का शासन भ्रष्टाचार से लिप्त सरकार है। सिर्फ जनता के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार है। ऐसे सरकारों को आप जड़ से उखाड़ फेंकिए। आप एक बार हमें मौका देकर देखें दिल्ली के सीएम केजरीवाल जी ने दिल्ली के तर्ज पर छग में विकास को ऐतिहासिक बना देंगे।

उन्होंने कहा कि बच्चो के पढ़ाई के साथ ही किसानों को सही समय पर बिजली नही मिलने के कारण खेती किसानी में भारी समस्यो से जूझ रहे हैं अभी तक कब मिलेगी बिजली कटौती से मुक्ति , 12वी पास होने के बाद कालेज पढ़ाई के लिए पचपेड़ी में जाना होता है। बहुत लोगों ने दूरी के कारण विवश होकर कालेज की पढ़ाई ही छोड़ दिया…. पर चुने हुए प्रतिनिधि सिर्फ अपना डपली अलाप रहे हैं। जिससे आम जनताओ के मन में भारी आक्रोश पनप रहा है। जिसका फायदा आम आदमी पार्टी को मिलते दिख रहा है जलसो मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता फाइनल मैच मे पहुंचे आप प्रत्याशी धरम भार्गव ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पोड़ी दलहा के खिलाड़ियों को 10000 रू का इनाम दिया ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!