BilaspurChhattisgarhRaftaar News CgSipat

एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में करंट से मजदूर की मौत; ठेका कंपनी के डायरेक्टर और साइट इंचार्ज पर गैर इरादतन हत्या का केस!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम क्रमांक-1 में काम के दौरान करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में सीपत पुलिस ने ठेका कंपनी आईएमएस सीप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और साइट इंचार्ज के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर बीएनएस की धारा 106(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी नूर मोहम्मद (23) कंपनी में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। 1 जून को राखड़ डेम में 100 एचपी मोटर पंप की सफाई के दौरान उसे करंट लग गया, जिससे वह डेम के पानी में गिर गया। बिजली बंद कर बाहर निकालने तक उसकी मौत हो चुकी थी। मर्ग जांच, गवाहों के बयान, घटनास्थल निरीक्षण और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पाया कि कार्यस्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे और बिना आवश्यक सुरक्षा जांच के काम कराया जा रहा था। प्रारंभिक जांच में ठेका कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन सूद और साइट इंचार्ज कुलदीप ठाकुर की लापरवाही सामने आने पर दोनों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...