Raftaar News Cg

सीमेंट से लदे ट्रेक्टर ने बाइक सवार को ली चपेट में….!! युवती समेत मासूम की मौत….वहीं दो गंभीर रूप से घायल, सीपत पुलिस कर रही मामलें की जाँच……??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाईक में सवार युवती समेत एक मासूम को अपने चपेट में ले लिया हैं, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई हैं, वही बाइक चालक मृत युवती के पिता व मृत युवती की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। सीपत पुलिस ट्रेक्टर को जप्त कर जाँच में जुट गई हैं, वहीं चालक मौके पर फरार हो गया हैं।

सीपत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जाँजी निवासी राजाराम उर्फ केजू राम भोई अपनी 18 वर्षीय पुत्री काजल भोई व 15 वर्षीय पुत्री पलक भोई और भतीजे शिव कुमार भोई के 2 वर्षीय पुत्र तनिष भोई को लेकर अपने भाई के घर घूमने हरदीडीह मोहरा गए हुए थे।

जहां से वापस लौटते वक्त ग्राम मोहरा के पुल के पास सामने से आ रहे सीमेंट की बोरी से लदे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 10 एएल 9398 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए, बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक में सवार राजाराम उर्फ केजुराम भोई व पुत्री पलक भोई गंभीर रूप से घायल हो गए और वही पुत्री काजल भोई व भतीजे के पुत्र तनिष भोई की मौके पर मौत हो गई।

सीपत पुलिस की टीम मौके पर घटना स्थल पहुंचकर घायलों व मृतकों को एंबुलेंस की सहायता से हास्पिटल भेजवाकर मामलें की जाँच में जुट गई हैं।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!