Raftaar News Cg

रक्षाबंधन पर्व कैसे मनाएंगे मितानिन, 4 माह से नहीं मिला मानदेय, जिले भर के मितानिन और प्रशिक्षक पहुंचे कलेक्ट्रेट…!! CMO कार्यालय का भी घेराव….??

बिलासपुर:- (विजय साहू की रिपोर्ट) शुक्रवार को बिलासपुर जिले के कोटा, तखतपुर, बिल्हा, मस्तूरी ब्लॉक के मितानीनो और प्रशिक्षिको ने राशि नहीं मिलने की शिकायत को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बिलासपुर का लगभग 1500 की संख्या में घेराव कर दिया। इस दौरान मितानिनों और प्रशिक्षिकों ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अप्रैल 2023 से प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की घोषणा की थी। लेकिन अभी तक बढ़ा हुआ प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रहा हैं और पिछले चार माह से राशि का भुगतान नहीं हुआ हैं। मितानिनों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंची लेकिन कलेक्टर नहीं मिले और नाराज मितानीन सड़क पर धरने पर बैठ गई, संसदीय सचिव रश्मि सिंह ने भी उन्हें मनाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनी।

मितानिनों ने कहा कि 5 माह से मितानिन प्रशिक्षकों की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिली और न हीं केंद्र एवं राज्य सरकार का प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया गया हैं। रक्षाबंधन के पहले मितानिनों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग को लेकर जिले भर की मितानिनों ने कलेक्टर के सामने धरना दे दिया और काफी देर तक यहां जाम की स्थिति बनी रही। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किये। जिले की मितानीनो का कहना है, कि 5 माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। घर चलना मुश्किल हो गया है। रक्षाबंधन का त्योहार सामने है, अब रक्षाबंधन का पर्व कैसे मनाएंगे। राज्य शासन की योजनाओं का काम टीकाकरण का काम मितानिन कर रही है। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा जारी आदेश पर अमल नहीं हो रहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ...