Raftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत से 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तक एकमात्र शासकीय महाविद्यालय… सीट कम की वजह से चुक जाते हैं गरीब विद्यार्थी…!! सीपत महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने की बायो में सीट वृद्धि की मांग…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) शासकीय मदन लाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत के छात्र-छात्राओं ने बीएससी प्रथम वर्ष बायो में सीट वृद्धि कराने की मांग को लेकर महाविद्यालय के प्राचार्य के नाम प्रभारी प्रो. नीना वख़ारिया को ज्ञापन सौंपा और जल्द सीट बढ़ाने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने बताया कि सीपत महाविद्यालय में वर्तमान में बीएससी प्रथम वर्ष बायो में 100 सीट हैं, जो एनटीपीसी सीपत जैसे व्यापक क्षेत्र के लिए बहुत ही कम सीट है।

छात्र-छात्राओं ने बताया कि एनटीपीसी सीपत से 20 से 25 किलोमीटर की दूरी तक ग्रामीण क्षेत्र में शासकीय मदनलाल शुक्ल महाविद्यालय सीपत एकमात्र शासकीय महाविद्यालय है, जहां प्रवेश लेने 20 से 25 किलोमीटर वनांचल क्षेत्र से विद्यार्थी आते हैं, सीटिंग संख्या कम होने की वजह से कई सारे ऐसे गरीब छात्र-छात्राओं को सीट नहीं मिल पाती जो आर्थिक एवं संसाधन की दृष्टि से कमजोर होते हैं। छात्र-छात्राओं ने ऐसे विद्यार्थियों के भविष्य की ओर महाविद्यालय के प्राचार्य आर.एस.खेर का ध्यान आकर्षित करते हुए, सीपत महाविद्यालय में जल्द ही बीएससी प्रथम वर्ष बॉयो में 30 सीट बढ़वाने की मांग की। महाविद्यालय के प्रभारी प्रो. नीना वख़ारिया को ज्ञापन सौंपने के दौरान वीरेंद्र सूर्या, देवेंद्र सुनहरे, गौतम खरे, विनोद खरे, नवल करियारे, अरुण खरे, मोहसीना पारकर, दिव्या विजय, राकेश यादव, विकाश केशर, हिमेन धिवर, दिब्यांनी दर्वे सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...