Raftaar News Cg

मस्तूरी विधायक बांधी की सक्रियता, राजनैतिक गलियारों में हलचल हुई तेज…सीपत क्षेत्र के झलमला के बसपा कार्यकर्ताओं ने थाम लिया भाजपा का दामन…..!! राज्य में कांग्रेस की सरकार के बावजूद भाजपा की धुआंधार सदस्यता अभियान से आम लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म….??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के नेतृत्व में लगातार उनकी सक्रियता और कार्यप्रणाली को देखते हुए, विधानसभा क्षेत्र के कई सारे ग्रामों के लोग भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। जिसमें अब पार्टी के नए सदस्य के तौर पर सीपत क्षेत्र के ग्राम झलमला के बसपा से जुड़े 19 अनूसूचित वर्ग के युवाओं ने पहली बार मस्तूरी विधायक के नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम कर राजनैतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों से अब तक भाजपा सदस्यता लेने वालो का आंकड़ा 2000 हजार के पार हो गया हैं।

बता दें कि भूमिपुजन कार्यक्रम में पहुंचे झलमला पहुंचे मस्तूरी विधायक ने युवाओं को माला व भगवा वस्त्र पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई, इतना ही नही अभी कुछ और लोग बहुत जल्द बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। इससे पहले क्षेत्र के ग्राम खांडा में 107 लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होकर मस्तूरी विधायक को अपना नेता मान चुके है, वहीं बेलपान खपरी में पूरे के पूरे गांव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था, जिसके बाद सिलसिलेवार तरीके से बिनोरीडीह, किसान परसदा, चकरबेढा के सैकड़ों ग्रामीण भाजपा का दामन थाम चुके है।

कांग्रेस बसपा को लगेगा झटका:-

भाजपा की सदस्यता लेने वालों की फेहरिस्त में ज्यादा नाम कांग्रेस और बसपा से जुड़े लोगों का है, सूत्रों की माने तो अभी और सैकड़ों ऐसे नाम है, जो भाजपा में शामिल होकर कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकते हैं, इतना ही नहीं भाजपा में शामिल होने वालों की सूची में कुछ ऐसे वरिष्ठ कांग्रेसियों के भी नाम है, जो मस्तूरी कांग्रेस के कोर ग्रुप से आते हैं, उन्हें शामिल करने और उस आयोजन को यादगार बनाने को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।

मस्तूरी में भाजपा की धुवाधार सदस्यता अभियान को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं:-

मस्तूरी में धुआंधार भाजपा की सदस्यता को लेकर आम लोगों के बीच चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ सदस्यता अभियान को भाजपा का दिखावा मान रहे हैं, तो कुछ इस अभियान से काफी प्रभावित हैं, उनका मानना है कि ये क्षेत्रीय विधायक की सक्रियता का परिणाम है, कि इतनी बड़ी संख्या में अनुसूचित जाति वर्ग जो कि पूर्व में कांग्रेस और बसपा का वोट बैंक माना जाता था, भाजपा में शामिल हो रहा है। निश्चित ही इस बार भाजपा मस्तूरी में वर्षों से चले आ रहे जातिगत समीकरण में सेंध लगाने में सफल हों सकती है।

झलमला में इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता:-

भाजपा की सदस्यता लेने वालों में मुख्य रूप से ग्राम झलमला के भरत लाल सूर्यवंशी, अनिल कुमार, सूर्यप्रकाश, लोरिक लाल, शशि कुमार, कृष्णा कुमार, करण कुमार, राजा बाबू, अर्जुनलाल, मनोज कुमार, देव कुमार, अमन कुमार, संतोष कुमार लाश्कर, सुंदरलाल, संतोष कुमार लहरें, जितेंद्र कुमार, अजय खरे, राजू खरे, दिलीप सूर्यवंशी समेत अन्य लोग शामिल थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!