Raftaar News Cg

तखतपुर क्षेत्र से मामला आया सामने राजस्व मंत्री का पीएसओ बताकर कर ली दो शादी, संपत्ति हड़पने की थी योजना …..? पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…! जानिए पूरा मामला…?

तखतपुर:- (दीपक मरावी/यशवंत साहू की रिपोर्ट) पुलिस का मोनो लगाकर फर्जी आई कार्ड अपने भाई से बनवाने के बाद आरक्षक बनकर युवक ने पंसद आ चुकी युवती को झांसे में लेकर शादी कर ली। युवती को शंका न हो इसके लिए आरोपी वर्दी पहन कर घूमने लगा और लोगो को शंका न इसके लिए खुद को मंत्री का पीएसओ बता कर क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार करवा रहा था। कुछ लोगो से आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर रुपए भी ले लिए। आरोपी को एसीसीयू व तखतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर जांच कर रही हैं।

फर्जी पुलिस बन कर लोगो को धमकाने वाले युवक की सूचना पर एसीसीयू प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव अपनी टीम व तखतपुर पुलिस के साथ तखतपुर जूनापारा भौराकछार में दबिश दी। टीम को एक युवक वर्दी पहने हुए दिखाई दिया। टीम ने जब पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम यज्ञ कुमार पिता फूलचंद यादव (37) निवासी ग्राम भौराकछार का होना बताया। टीम की पूछताछ व विभागिय सवाल के आगे फर्जी पुलिसकर्मी युवक नहीं टीक सका और उसने फर्जी पुलिस कर्मी बनने की वजह कोरबा कुसमुंडा निवासी संगीता चंद्रा से शादी करने का पुलिस के सामने खुलासा किया। एसीसीयू की टीम ने फर्जी पुलिस कर्मी युवक से फर्जी दस्तावेज, लायटर पिस्टल, वर्दी व आईकार्ड के साथ धारा 170, 171, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि. के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी यज्ञ कुमार ने बताया कि पुलिस विभाग का फर्जी आईकार्ड उसने अपने भाई विद्या कुमार यादव से बनवाया था, आईकार्ड में सील लगाने के लिए कमांडेंट माना पदनाम का रबर सील रायपुर से बनवाया था।

आरोपी ने राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का बताया पीएसओ:-

आपको बता दे मुखबिर ने सूचना के दौरान बताया कि आरोपी यज्ञ कुमार यादव पुलिस की वर्दी पहनकर अपने आप को पुलिस विभाग का कर्मचारी तथा राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का पीएसओ बता रहा हैं तथा अपनी शासन एवं पुलिस विभाग से ऊंची पहुंच बता कर अवैध रूप से नशे का सामान बिक्री करवाने का प्रयास कर रहा है व गांव के कई लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी के गांव पहुंच आरोपी को पुलिस की वर्दी सहित पकड़ा।

आरोपी:-

1. यज्ञ कुमार यादव पिता फुलचंद यादव निवासी ग्राम भौराकछार थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।

संपूर्ण कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, थाना प्रभारी तखतपुर सुम्मत राम साहू, उपनि. संजय बरेठ, अजय वारे, प्र.आर. बलबीर सिंह, आरक्षक तरुण केशरवानी, दीपक यादव, वीरेंद्र गंधर्व, सत्या पाटले, आकाश निषाद, ओंकार राजपूत, बी.आर ध्रुव।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...