Raftaar News Cg

सीपत क्षेत्र में प्रशासन की लापरवाही से हिंडाडीह पुल अव्यवस्थित, एक बार फिर हुआ हादसा……!! घटनाओं को जानकर भी चुप्पी साधने से कई राहगीरों की जा रही जाने, तो कई हो रहे घायल…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत से बलौदा मार्ग में सीपत से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी में ग्राम हिंडाडीह में एक ऐसे अंधे मोड़ की जगह में पुल हैं, जहाँ आए दिन राहगीर हादसे के शिकार होते जा रहे हैं। यह पुल पर जो मोड़ हैं, वह इतना खतरनाक है कि ड्राइवरों को सामने से आने वाली गाड़ियां नहीं दिख पाती, जिसके वजह से कई राहगीरों की कई जाने जा चुकी हैं और वही कई गाड़ियां पुल के नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इस तरह के अंधे मोड़ की जगह पर पुल निर्माण कराने को शासन प्रशासन की लापरवाही मान सकते हैं, आज शासन प्रशासन की लापरवाही के वजह से ही कई लोग अपनी जान गवा रहे हैं, तो वहीं कई घायल हो रहे हैं और वहीं कई सारी गाड़ियां भी पुल से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो रही है। शासन प्रशासन इन सभी घटनाओं को जानकर भी चुप्पी साधे बैठे हुए हैं, इस स्थिति को ठीक कराने कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि इस पुल का निर्माण व्यवस्थित तरीके से करा दिया जाए तो कई राहगीरों की जान बच सकती है….!

इसी पुल में शुक्रवार को दोपहर करीबन 1 बजे भी एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां सीपत एनटीपीसी से राखड लेकर बलौदा की ओर जा रही ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई है, जिससे बलौदा की ओर से बाइक में सवार होकर आ रहे, युवक व महिला ट्रेलर की चपेट में आकर घायल हो गए हैं। जिनको डायल 112 की सहायता से उपचार के लिए सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।

सीपत थाना प्रभारी टीआई नरेश चौहान से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास अवधेश पिता वीर सिंह उम्र 30 साल और श्याम बाई श्रीवास पति संतोष श्रीवास उम्र 40 वर्ष निवासी डांगाखार पाली जिला कोरबा बाइक पर सवार होकर बलौदा मार्ग से सीपत मार्ग की ओर जा रहे थे, तभी ठीक हिंडाडीह पुल के ऊपर सामने से आ रही राखड से भरी ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 आर 1469 अनियंत्रित होकर पलट गई। राखड़ से भरी ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के ऊपर पलटने से बाइक सवार महिला व युवक उसकी चपेट में आकर राखड़ के साथ झेलते हुए, पुल के नीचे गिरकर राखड़ में दब गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों एवं राहगीरों ने इसकी सुचना डायल 112 को देकर राखड़ से लदे बाइक सवार युवक एवं महिला को बाहर निकाला फिर डायल 112 की मदद से सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर भेजा गया। बाइक सवार घायलों का इलाज जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...