बिलासपुर! दो राइस मिल ठिकानों पर प्रशासन की छापामार कार्रवाई, धान का उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता का मामला..चावल और धान का स्टॉक जब्त, पढ़िए पूरी खबर……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिला प्रशासन ने समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने वाले राइस मिलों पर सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर रविवार को प्रशासन की संयुक्त टीम ने बिल्हा स्थित श्री हनुमान राइस मिल और पंधी के एसडी राइस मिल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्री हनुमान राइस मिल में संदेहास्पद चावल और धान का बड़ा स्टॉक पाया गया। टीम ने स्टॉक को जब्त करते हुए मिल को सील कर दिया और बिजली कनेक्शन भी काट दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के उल्लंघन के तहत की गई है। इस बीच जिला प्रशासन के सख्त रवैये के बाद राइस मिल एसोसिएशन ने कस्टम मिलिंग के लिए सहमति दे दी है। संघ के अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को लिखित सहमति पत्र सौंपते हुए कहा कि सभी मिलर अब धान का उठाव और कस्टम मिलिंग कार्य तेजी से करेंगे। पंधी के एसडी राइस मिल ने कार्रवाई के तुरंत बाद जांजी समिति से धान का उठाव शुरू कर दिया। कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि ऐसी जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने सभी मिलरों को निर्देशित किया है कि वे समय पर धान का उठाव और कस्टम मिलिंग सुनिश्चित करें। रविवार को हुई इस कार्रवाई में राजस्व, खाद्य, मार्कफेड और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने मिलों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने सभी मिलरों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।



















Unable to retrieve new videos without an API key.
Error: No videos found.
Make sure this is a valid channel ID and that the channel has videos available on youtube.com.
