ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र शंका के कारण पत्नी की कर दी हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार…. 

जांजगीर-चांपा: (प्रांशु क्षत्रिय) पति ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की धारदार चाकूनुमा हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद की नस काटकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। मामला 7 सितंबर का है, जब जांजगीर पुलिस को सूचना मिली कि शारदा मंगलम के पीछे रहने वाले जगदीश देवांगन (45 वर्ष), निवासी ग्राम करही बाजार, थाना बलौदा बाजार, जिला भांटापारा ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो दोनों पति-पत्नी बेहोशी की हालत में मिले। दोनों को जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई। वहीं आरोपी पति को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सोमवार को डिस्चार्ज होने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कोई काम धंधा नहीं करता था और घर की जिम्मेदारी पत्नी निभाती थी। इसी बात को लेकर वह अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी शक में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी जगदीश देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय, उपनिरीक्षक भागवत प्रसाद डहरिया, प्रआर राकेश तिवारी सहित जांजगीर थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, सरपंच या दबंग? 20 साथियों संग घर में घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमल... कोटा में गौवंश वध कर बेच रहे थे गोमांस..पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा! चलती बस के नीचे धंसी जर्जर पुलिया; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा..बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर... 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ में समाया या कहीं और? तलाश धीमी पड़ने पर भड़का परिवार, विशेष सर्च ऑपर... ब्लैकमेल कर 14.50 लाख रुपये और 450 ग्राम सोने के जेवर हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश; चार आरोपी गिरफ्... बिलासपुर; पहली ही बारिश में बह गई 50 करोड़ की स्मार्ट सिटी सड़क..ढही रिटेनिंग वॉल, करोड़ों के निर्मा... सीपत-कोरबा मार्ग बना मौत का रास्ता, तीन जगह धंसी सड़क; प्रशासन बेखबर, हर पल हादसे का खतरा..गुड़ी गां... हाईकोर्ट की सख्ती का असर; सिम्स के बाहर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान..जाम और अवैध पार्किंग पर प्रशासन का... दयालबंद में युवक ने लगाई फांसी; कमरे में फंदे पर लटका मिला शव..जांच में जुटी पुलिस! स्मार्ट मीटर नहीं, अदाणी मीटर; बिलासपुर में कांग्रेस का सरकार पर हमला..जनआंदोलन का ऐलान, घर-घर जाकर ...