Raftaar News Cg

शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय पूर्व मा.शाला झलमला में मना संकुल स्तरीय नवाचार तरीके से शाला प्रवेशोत्सव…. बच्चों का हस्त चिन्ह और बगिया के फूल से किया गया स्वागत…??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) विकास खंड मस्तूरी के संकुल केन्द्र कन्या सीपत अंतर्गत ग्राम झलमला में संकुल स्तरीय प्रवेशोत्सव अभियान के कड़ी में शासकीय प्राथमिक एवं शासकीय पूर्व मा.शाला झलमला के संयुक्त तत्वाधान में प्रवेशोत्सव का आयोजन मुख्य अतिथि ग्राम झलमला के सरपंच मिथलेश सूर्यवंशी, अध्यक्षता शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, विशिष्ठ अतिथि प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल झलमला संध्या सारथी, व्याख्याता गीता साहू के आतिथ्य में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती की छाया चित्रों पर पूजा अर्चना से करते हुए कक्षा पहली में 10 एवं छठवी में 27 उपस्थित छात्र-छात्राओ का कार्यक्रम में उपस्थित शाला प्रंबंध समिति के सदस्यगण रंजीता साहू, मुमताज बेगम, कल्याणी साहू, सतरूपा साहू, कृष्ण कुमार एवं शैक्षिक समन्वयक प्रमोद कुमार पाण्डेय, प्रधान पाठक मनीषा गौतम, मुंशी सिदार द्वारा नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर प्रवेशोत्सव को नवाचार तरीके से रंग बिरंगे हस्त चिन्ह और गुलाब के बगिया सेल्फी से जोरदार स्वागत किया गया और निःशुल्क गणवेश, पुस्तक, कापी और पेन भी बच्चों को दिया गया। इस दौरान शैक्षिक समन्वयक कन्या सीपत प्रमोद कुमार पाण्डेय ने शासन के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि शासकीय शालाओ में पेयजल, आकर्षक भवन, प्रिंट रिच, पुस्तकालय, पुस्तक, भोजन, कक्षा में स्मार्ट क्लास, सीसी टीवी कैमरा, स्वच्छ शौचालय, बांऊड्रीवाल का व्यवस्था है। आप सब से निवेदन है कि अधिक से छात्र-छात्राओ को शासकीय शालाओ में प्रवेश दिलाये।

साथ ही प्रधान पाठक ने बच्चो की अधिक उपस्थिति को लेकर पालको से अनुग्रह किया एवं सबसे अधिक उपस्थित बच्चो के माताओं को 26 जनवरी में विशेष उपहार की घोषणा किये, साथ ही विशिष्ठ अतिथि व्याख्याता संध्या सारथी ने बच्चो को निरंतर बेहतर करने और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नवप्रवेशी बच्चो को आशीर्वाद दिया। प्रधान पाठक मुंशीराम सिदार ने नवप्रवेशी बच्चो को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और पालकों से शाला विकास एवं सुरक्षा के लिए आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सतीश कुमार साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सतीश कुमार साहू, शारदेन्द्र कुमार श्रीवास, मनीराम बघेल, गोपाल कोशले सहित पालक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...