Raftaar News Cg
विंध्येश्वरी राठौर बनी बिलासपुर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष….??

बिलासपुर:- पिछड़ा वर्ग विभाग राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय यादव के अनुमोदन एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष डॉ.चौलेश्वर चंद्राकर की अनुशंसा पर विंध्येश्वरी राठौर को बिलासपुर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के ग्रामीण जिलाध्यक्ष रामनारायण राठौर के द्वारा जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के पर नियुक्त किया गया।

जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग में ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त होते ही विंध्येश्वरी राठौर ने कहा की मैं कांग्रेस पार्टी के तथा सम्मानीय राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में पूरा प्रयासरत रहूंगी तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने को लेकर कटिबद्ध रहूंगी। इसके पूर्व में भी विंध्येश्वरी राठौर मस्तूरी महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्रसंघ अध्यक्ष जैसे पद पर आसीन रह चुकी है।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
