मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, भूपेश ने किया हाल बेहाल: हर्षिता…. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बनी रणनीति….? मंत्र के साथ कार्यकर्ता घर-घर देंगे दस्तक…..??


तखतपुर:- विधानसभा स्तरीय भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक गनियारी मंडल के समरसता भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अटल बिहारी वाजपेई की छाया चित्र पर पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पूर्व राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पांडेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है, मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर किसान, युवा, अजा और अजजा मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक में विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर नियोजित कार्यक्रम तैयार किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को बताने घर-घर दस्तक देंगे प्रदेश में कांग्रेस मुद्दाविहीन है। कांग्रेस भ्रम का वातावरण फैला रही है, कांग्रेस के इस भ्रम का जवाब भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किया गया, विकास, गुड गर्वेंनेंस और गरीब कल्याण की योजनाएं है।


किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार कौशिक ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं हर वर्ग के लिए है। समाज का ऐसा कोई वर्ग अछूता नहीं है, जो गरीब कल्याण की योजनाओें से लाभान्वित न हुआ हो। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जयश्री चौकसे ने कहा कि कांग्रेस के डीएनए में हिन्दू विरोधी भावनाएं है। जो देश की सर्वमान्य परंपराएं है, उन्हें भी कांग्रेस नहीं मानती है। जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि कांग्रेस की भारत की अस्मिता विरोधी मानसिकता को भी जनता के समक्ष रखें और उन्हें बताएं कि कांग्रेस हमेशा देश की अवमानना करती आयी है। पूर्व अध्यक्ष गौ सेवा आयोग तखतपुर विधानसभा प्रभारी विशेषर पटेल ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान में पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमों के साथ ही हर मोर्चा विधानसभा स्तर पर प्रभावी सम्मेलन आयोजित करें, साथ में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नीति नियम एवं सिद्धांतों को एवं उनके किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचा कर लोगों में जन जागरूकता लाना है, जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने कहा कि तखतपुर विधानसभा में नवमतदाता है, इन्हें अभियान के दौरान युवा मोर्चा पार्टी की विचारधारा से जोडे और नवमतदाताओं को यह बताएं कि कांग्रेस उन्हें गुमराह करने की कोशिश कर रही है।


कार्यक्रम का संचालन भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष युवा नेता जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजय यादव ने किया एवं कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन वन्य मंडल के महामंत्री जनपद सदस्य विनोद यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रवीण दुबे, जीवन लाल पांडे, विश्वनाथ यादव, संतोष कश्यप, विश्वनाथ पटेल, ऋषि मुनि पटेल, विनोद यादव, नंदलाल साहू, प्रदीप कौशिक, सरजू यादव, अजय यादव अध्यक्ष भाजयुमो प्रकाश पाटिल, अजय यादव गनियारी मंडल अध्यक्ष प्रीतम कश्यप तिलक देवांगन नरीता प्रदीप कौशिक मालती यादव दीपमाला कुर्रे अरुण चौहान राजेंद्र कौशिक बिहार महोबिया लालजी यादव गजेंद्र सिंह ठाकुर दिनेश राजपूत सुनील यादव ओम प्रकाश कौशिक तुलसी कौशिक मोहन पाटले बिरज यादव दिनेश साहू रामानंदी सहित भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष प्रभारी अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

