Raftaar News Cg

कांग्रेस ने किसानों को कभी अपना नहीं समझा, केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी में वृद्धि कर किसानों को दी बड़ी राहत: डॉ. बांधी 

बिलासपुर:- केंद्र सरकार की ओर से धान का समर्थन मूल्य MSP बढ़ाए जाने के बाद से ही छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले में विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष व मस्तूरी से विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों को कभी अपना नहीं समझा केवल बीजेपी की सरकार में ही देश और प्रदेश में किसानों का भला हुआ है। उनके विकास को लेकर काम किए गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाई है, जो अब 2.183 रुपया हो गया है। ऐसे में कांग्रेस सरकार किसानों को उसका पाई-पाई दे।

उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने धान समेत सभी कृषि उपज के मूल्य में पर्याप्त वृद्धि कर अन्नदाताओं का सम्मान किया है। हम इस मूल्य वृद्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत करते हैं। धान के समर्थन मूल्य में 143 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि कर इसे अब 2.183 रुपया कर दिया गया है। मोदी सरकार की ओर से की गई ये वृद्धि मनमोहन सरकार के कार्यकाल के 1310 रुपए की तुलना में करीब 67 प्रतिशत अधिक है। वहीं मूंग दाल के समर्थन मूल्य में 803 रुपए, मूंगफली में 527 रुपए, मोटे अनाज ज्यार में 210, बाजरा में 150, रागी में 268 रुपए, मक्का में 128 रुपए, अरहर दाल में 400 रुपए, उड़द दाल में 350 रुपए, सोयाबीन में 300 रुपए की वृद्धि की गई है। छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के बढ़े समर्थन मूल्य का लाभ तो मिलेगा ही साथ ही मोटे अनाज की कीमतों में भारी वृद्धि कर भी प्रदेश के किसानों के हित में कल्याणकारी कदम उठाया गया है।

किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार हुआ:-

बांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की वित्तीय स्थिति में सुधार पर काम किया है। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय खाय सुरक्षा मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी कई योजनाएं शुरू की जिससे किसानों को उनकी मेहनत और परिश्रम का उचित मूल्य प्राप्त हो और देश का किसान और सशक्त बने। भाजपा सरकार ने न सिर्फ एमएसपी बढ़ाई बल्कि जन धन खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के साथ यह भी सुनिश्चित किया की बढ़ी हुई एमएसपी का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। किसानों का एक-एक पैसा उन तक पहुंचे।

बेलतरा विधायक ने गिनाई बीजेपी सरकार की उपलब्धियां:-

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अंतिम वर्ष 2013-14 में एमएसपी पर खरीदी कर किसानों को केवल 64 हजार करोड़ का भुगतान किया जबकि भाजपा के नेतृत्व में चल रही सरकार ने वर्ष 2021-22 में एमएसपी पर खरीदी कर किसानों को लगभग 2लाख 38 हजार करोड़ का भुगतान किया। यानी मोदी सरकार किसानों को 4 गुना भुगतान कर रही है। कांग्रेस के शासन काल में लाभार्थी किसान केवल 70 लाख थे। जबकि भाजपा के शासन में 1 करोड़ 32 लाख से ज्यादा है कांग्रेस के शासन काल में 10 वर्षों में डीएपी 520 रुपए प्रति बोरी से 1300 रू. प्रतिबोरी तक बढ़ाई गई, जोकि 10 वर्षों में 145 प्रतिशत की वृद्धि थी। जबकि भाजपा के शासन काल में 9 वर्षों में केवल 50 रूपए की वृद्धि हुई जोकि न के बराबर है। कांग्रेस ने जितना समर्थन मूल्य बढ़ाया उतना ही खाद का मूल्य भी बढ़ाया। नींदा नाशक नोविनो गोल्ड प्रति लीटर वर्ष 2014 में 6800 रू था जबकि भाजपा के शासनकाल में वर्ष 2023 में 3200 रु. प्रति लीटर है। खाद सब्सिडी कांग्रेस कार्यकाल में 38 हजार करोड़ रुपया प्रतिवर्ष थी जबकि भाजपा के कार्यकाल में 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपया प्रतिवर्ष है। 2 लाख 60 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में डायरेक्ट किसानों के खाते में डाली गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा कार्यालय में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी समेत बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...