Raftaar News Cg

दिल्ली की तरह शहीद जवानों को मिले एक करोड़ मुआवाजा: आप

बिलासपुर। स्थानीय मुद्दो को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्जवला कराड़े आप की बात आप के साथ पदयात्रा के चौथे दिन पदयात्रा को जनता का अपार समर्थन मिला, आम आदमी पार्टी ने बिलासपुर में गंदगी और भ्रष्टाचार स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जिले में गुंडाराज माफिया राज के खिलाफ़ पदयात्रा निकाल रही है। पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बिलासपुर में व्याप्त भ्रष्टाचार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग गुंडागर्दी सहित विभिन्न कमियों को दूर करना है।

पदयात्रा के दौरान यूवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि इस बार बिलासपुर में में बदलाव की आहट दिख रही है। जनता भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। प्रदेश में करोड़ों के घोटाले की खबर आ रही है।

OBC विंग प्रदेश अध्यक्ष के प्रदेश अध्यक्ष कमल कांत साहू ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में जिस तेजी से बिलासपुर का अपराध ग्राफ बढ़ा है। इतना अपराध पिछले बीस सालों में नही देखा गया है। अवैध रेत उत्खनन, भू-माफियाओं की मनमानी से यहां की जनता त्रस्त हो गई है।

डॉ.उज्जवला ने कहा कि बिलासपुर की जनता ने दोनों पार्टियों का कार्यकाल देखा है। छत्तीसगढ़ बनने के बाद जिस गति से बिलासपुर का विकास होना था। उस तेजी से विकास नहीं हो पाया है। आज की पदयात्रा में डॉक्टर कुछ बोला नहीं सैनिकों को 1करोड रुपए मुआवजा देने की मांग रखी और कहा कि जिस तरह दिल्ली में केजरीवाल सरकार शहीद होने वाले सैनिकों को एक करोड रुपए मुआवजा देती है, छत्तीसगढ़ में भी अपनी जान गवाने वाले सैनिकों को 1करोड रुपए मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जनता आने वाले चुनाव मैं इन दोनों पार्टियों को माफ़ नहीं करेगी। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी आएगी जनता को छलने का काम कर रही है उन्होंने कहा की इस बार बिलासपुर में गंदगी और भ्रष्टाचार का सफ़ाया जनता अपने वोट देकर करेगी। बिलासपुर में विकास के आड़ 10 प्रतिशत की दलाली खाने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। चुनावों में जनता सब कुछ देख कर जाति धर्म से ऊपर उठ कर वोट करेगी। जनता स्वच्छ और सुंदर राजनीति की जनक आम आदमी पार्टी को चुनने जा रही है। इस बार छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी दोनों पार्टियों को पटखनी देगी।

इन क्षेत्रों से होकर निकली पदयात्रा:-

पदयात्रा के पांचवे दिन पदयात्रा सत्यम टॉकीज चौक से मगरपारा, तालापारा होते हुए गदा चौक, गदा चौक से मैग्नेटो मॉल, विद्यानगर होते हुए सीएमडी चौक पहुंची जहां शहीद अमर जवान को श्रद्धांजलि देकर यात्रा का समापन हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...