Raftaar News Cg

मस्तूरी विधायक डॉ. बाँधी ने सड़क निर्माण के लिए किया भूमिपूजन…24 लाख की लागत से बनेगा सड़क…पंचायत वासियों ने डॉ. बाँधी का जताया आभार……? 

विमल कांत की रिपोर्ट। मस्तूरी विधानसभा के ग्राम सोनसरी में 24 लाख की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधी ने कहा कि व सड़कों के निर्माण कार्य के लिए सोनसरी वासियों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। जिसे आज पूरा किया गया उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है उन्होंने कहा विकास के लिए जनप्रतिनिधि को चाहिए कि सभी वर्ग के लोगों को एक साथ लेकर चले और जनता के बीच जाकर विकास का कार्य चिन्हित करते हुए कार्य करें। उन्होंने कार्य एजेंसी से आग्रह पूर्वक कहा कि इस निर्माण कार्य अच्छे ढंग व तेजी से काम कराए। कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य रामलाल पैकरा, बसंतपुर सरपंच राम लाल कश्यप, सोनसरी सरपंच प्रतिनिधि दशोद पटेल, उपसरपंच जिवेन्द्र साहू भूतपूर्व सरपंच खिलावन लाल पटेल, बाबूराम पटेल, बिसाहू पैकरा, ग्राम के पंच साहेब लाल पटेल, बजरंग पटेल, धनसाय, उदय पटेल, बिग एस पटेल, बिंदा पटेल, छोटेलाल पटेल, कुलदीप साहू सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने विधायक बांधी के प्रति जताया आभार:-

सोनसरी पहुंचे मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के प्रति सोनसरी के ग्रामीणों ने आभार प्रकट किया और कहा कि हमारे द्वारा लंबे समय से सड़क की मांग की जा रही थी जिसे आज पूरा कर दिया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...