ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

आवास योजना बना विवाद की वजह, वृद्ध की हुई हत्या; पिता की हत्या कर बेटा पहुंचा जेल, पत्नी भी बनी साजिश की भागीदार..पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पिता-पुत्र के आपसी विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब 40 वर्षीय बेटे ने मामूली कहासुनी के बाद 70 वर्षीय वृद्ध पिता की लकड़ी की फाली से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की पत्नी को भी साक्ष्य छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। घटना 12 जून 2025 की शाम ग्राम मेढरमाल की है, जहां धनसिंह यादव और उनके बेटे हरिराम यादव के बीच आवास योजना के निर्माण कार्य को लेकर विवाद हो गया। वृद्ध धनसिंह ने बेटे से मकान निर्माण में सहयोग मांगा था, लेकिन इसी बात को लेकर हरिराम आगबबूला हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि हरिराम ने गुस्से में आकर घर में रखी लकड़ी की फाली से पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में घायल धनसिंह को परिजन आनन-फानन में सीएचसी लैलूंगा लेकर पहुंचे, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम किया गया। मामले की विवेचना में जब यह सामने आया कि वृद्ध की मौत बेटे द्वारा की गई मारपीट से हुई है, तो पुलिस ने हरिराम यादव के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के तहत हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे 13 जून को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा भी हुआ कि घटना की प्रत्यक्षदर्शी होने के बावजूद आरोपी की पत्नी फुलकुंवर यादव उम्र 30 वर्ष ने न सिर्फ पुलिस से सच्चाई छिपाई बल्कि साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की। इस आधार पर उस पर धारा 239 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे भी हिरासत में लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच...