Raftaar News Cg

सीपत रोड रिपेयर होते ही भारी वाहनों की गति में आई तेजी, वाहन चालक रात में समझते हैं, खुद को सड़कों का राजा, धड़ल्ले से दौड़ा रहे वाहन….? फिर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से खाना बनाने वाले मिस्त्री की मौत, पुलिस जुटी जाँच में….?? बीते तीन दिनों में गौ माता समेत 5 मौत…?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कौवाताल निवासी छउरा यादव ने थाना पहुँचकर शिकायत दर्ज कराया की मेरा भाई मृतक जमुना प्रसाद यादव उर्फ कुंजवा पेशे से खाना बनाने का काम करता था, जो बीती मंगलवार की रात चारपारा पंधी में शादी कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए गया था, लेकिन वह देर रात तक घर नही लौटा। तब रात 1 बजे के लगभग मृतक के छोटे भाई को फोन पर सूचना मिली कि उसके बड़े भाई जमुना प्रसाद का देवरी रोड चारपारा पंधी चौक के पास अज्ञात वाहन चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है, तब वह चारपारा पंधी चौक के पास पहुंचा, तो देखा तो उसका बड़ा भाई जमुना प्रसाद यादव चारपारा पंधी देवरी मोड़ के पास रोड मे पड़ा था, जिसकी मृत्यु हो गयी थी, मामले में सीपत पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए आईपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

5-6 वर्षों की परेशानी झेलने पर बना सीपत मार्ग, सड़कों का राजा बन रहे वाहन चालक:-

आपको बता दे सीपत बलौदा मार्ग पिछले लगभग 5-6 वर्षो से जर्जर थी, लोग धूल ग्रसित सड़क से त्रस्त आ गए थे, जिसे सीएम आगमन की तैयारी को लेकर फिर से रिपेयर कराया गया हैं, फिर से नई रोड का रूप दिया गया हैं। रिपेयर रोड नई रोड का रूप मिलते ही भारी वाहन चालक खुद को सड़कों का राजा समझ कर गाड़ी 100-120 की तेज रफ्तार में दौड़ा रहे हैं, जिससे कई मौत की घटना सामने आ रही हैं।

बीते 3 दिनों में मासूम बच्चें व युवक सहित 3 गौ माता की मौत:-

बता दे सीपत बलौदा मार्ग में रिपेयर होते ही नया सड़क का रूप मिलते ही वाहन की तेज गति में दबकर बीते बुधवार को एक मासूम बच्चें की बेलतरा चौक के पास दर्दनाक मौत हो गई, वही बीते मंगलवार की रात खाना बनाने वाले मिस्त्री की जान चली गई, वही ग्राम जाँजी में 3 गौ माता की दर्दनाक मौत भी भारी वाहन की ठोकर से ही हो गई।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...