ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

धान खरीदी से पहले बलरामपुर में बड़ा एक्शन : 26 क्विंटल धान जब्त, यूपी से आ रहा 150 बोरी धान भी पकड़ा

बलरामपुर में धान खरीदी से पहले प्रशासन की बड़ी कार्रवाई हुई। दो घरों से 26 क्विंटल और यूपी से आ रहा 150 बोरी धान जब्त किया गया...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का सीजन शुरू होने से पहले अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बलरामपुर जिले में जांच अभियान के दौरान अलग-अलग कार्रवाई में बड़ी मात्रा में धान जब्त किया गया। बसंतपुर में दो घरों से 26 क्विंटल धान मिला, जबकि उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा 150 बोरी धान भी प्रशासन की पकड़ में आया है।

दो घरों में मिला 26 क्विंटल धान

प्रशासनिक टीम ने बसंतपुर में राजकुमार गुप्ता और शिवप्रसाद गुप्ता के घरों की जांच की। इस दौरान वहां धान का भंडारण पाया गया। जांच के दौरान धान के संबंध में आवश्यक दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों से कुल 26 क्विंटल धान जब्त कर लिया। प्रशासन ने एक अन्य कार्रवाई में उत्तरप्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश कर रहे धान के परिवहन को भी पकड़ा। वाहन में 150 बोरी धान लदा हुआ था। मामले में परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। धान ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे स्वराज माजदा वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई

यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम डॉ. टीडी मरकाम, तहसीलदार अश्विनी चंद्रा और नायब तहसीलदार जितेंद्र डहरे की टीम ने की। अधिकारियों द्वारा धान के भंडारण और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। धान खरीदी शुरू होने से पहले प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का फोकस अवैध तरीके से धान के भंडारण, दूसरे राज्यों से धान लाने और खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर है। प्रशासन का कहना है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
तिफरा मंडी में भाजपा पार्षद से भिड़ंत : मारपीट के बाद पुलिस ने दर्ज की FIR, CCTV फुटेज से जांच कुबेरपुर मामले में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के तेवर सख्त : पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी, बोलीं- सबू... बस्तर में बदला दौर : जिन हथियारों ने नक्सल मोर्चे पर दिया साथ, विजयादशमी पर उन्हीं को किया नमन सारंगढ़ BJP में बैठक के बीच मचा घमासान : मंडल अध्यक्ष हटाने पर भड़के कार्यकर्ता, प्रभारी बदलने की उठ... गुपचुप खाना पड़ा महंगा : एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, तीन बच्चों की हालत बिगड़ी, 6 साल का बच्चा NICU ... सजा का ऐलान : पुरानी रंजिश में चार लोगों पर जानलेवा हमला, मुख्य आरोपी को 7 साल की सजा, पांच आरोपी बर... धान खरीदी से पहले बलरामपुर में बड़ा एक्शन : 26 क्विंटल धान जब्त, यूपी से आ रहा 150 बोरी धान भी पकड़ा विजयादशमी पर बलौदाबाजार पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन : SP गौरव राय ने की मां दुर्गा की आराधना, हर्ष फा... बिलासपुर में पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, चाकू लहराते दो युवक गिरफ्तार; नवरात्रि में सुरक्षा को लेकर पु... बिलासपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार; एयरपोर्ट तिराहे से चोरी हुई होंडा साइन बर...