Raftaar News Cg

मटियारी में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट से 6 साल के मासूम की मौत, ग्रामीणों की चालाकी से ट्रेलर सहित चालक आया पुलिस के कब्जे…. 2 घंटे की रही भारी मशक्कत, ग्रामीणों ने की नवाडीह चौक में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी बेलतरा चौक से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है, जहां 6 वर्षीय मासूम बालक को चलती ट्रेलर ने ठोकर मार दिया है, मौके पर बच्चे की मौत हो गई है। वही परिजन एवं ग्रामीण बाइक सहित भारी वाहनों को रुकवाकर 2 घंटे तक चक्काजाम कर दिए।

अंततः तहसीलदार 25000 रुपये मुआवजे के रूप में देकर व परिजनों को समझा बुझाकर एवं थाना प्रभारी ने भीड़ को हटवा कर चक्काजाम शांत कराया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव निवासी अजय सूर्यवंशी अपने 6 वर्षीय पुत्र ऋतुराज तथा पत्नी को लेकर शादी कार्यक्रम में धानपारा गया हुआ था। शादी कार्यक्रम से लौटते वक्त अजय सूर्यवंशी अपने पुत्र एवं पत्नी के साथ मटियारी बेलतरा चौक में रोड किनारे खड़ा हुआ था, उसी वक्त सीपत से बिलासपुर की ओर जा रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 सी 5409 के चालक ने तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ऋतुराज को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे ऋतुराज की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने बाइक पर पीछा कर ट्रेलर को मोपका चौक स्थित पेट्रोल टंकी पर रुकवाकर ड्राइवर सहित पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

वही घटनास्थल पर ग्रामीणों एवं परिजनों ने बाइक सहित भारी वाहनों को रुकवाकर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर लगभग 2 घंटे तक चक्काजाम कर दिया। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर के तथा पुलिसकर्मियों के भारी मशक्कत के बाद तहसीलदार ने 25000 रुपये मुआवजा राशि देकर परिजनों तथा ग्रामीणों को शांत करवाकर चक्काजाम हटवाया। वही पुलिस ट्रेलर वाहन को जब्त कर मामले की जांच में जुट गई है।

ग्रामीणों तथा परिजनों ने की नवाडीह चौक में पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने की माँग:-

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सभी वाहनों को रोककर 2 घंटे तक लगभग चक्काजाम कर दिया। चक्का जाम के समय ग्रामीणों ने तहसीलदार से नवाडीह चौक में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की मांग की, जिससे तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण कर उन पर कार्यवाही की जा सके।

आरोपी चालक व जप्त ट्रेलर:-

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत की 200 छात्राओं को मिली सैनिटरी किट; एनटीपीसी के स्वच्छता अभियान से मासिक धर्म जागरूकता को मिली... मल्हार; वर्षों से फरार चिटफंड का आरोपी गिरफ्तार..5 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा! छत्तीसगढ़ में झोलाछाप डॉक्टर नहीं कर रहे प्रैक्टिस: स्वास्थ्य मंत्री..निजी अस्पतालों पर शिकायतें सही... पेंडलवार हॉस्पिटल पर गंभीर लापरवाही का आरोप; एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री से की निष... सीपत; साइकिल सिखाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म..पुलिस ने आरोपी को दबोचा! सीपत; गुड़ी सरपंच की गुंडागर्दी, घर घुसकर पति-पत्नी पर जानलेवा हमले का मामला..बलवा, घर घुसकर तोड़ फो... बिलासपुर; दर्री मोड़ हाईवे पर ट्रिपल टक्कर, खड़े ट्रक से भिड़े दो ट्रेलर, चालक गंभीर..तीनों वाहन बुर... बिलासपुर में अंडों से भरा मालवाहक पलटा, सड़क पर बिखरे हजारों अंडे, लाखों का नुकसान..गनियारी के पास ह... बिलासपुर के कोपरा डैम के पास मौत बनकर दौड़ा ट्रक; बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत, युवक गंभ... बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर; अज्ञात वाहन ने 10 गौवंशों को रौंदा, 9 की मौत, बछड़ा गंभीर..दर्दनाक ह...