BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़..बीच-बचाव करने आए ससुर से मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम खरकेना में पड़ोसी महिला से कथित छेड़छाड़ और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना 12 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6 बजे पीड़िता के घर-आंगन में हुई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पड़ोसी विकास चतुर्वेदी (19) ने महिला की हाथ-बांह पकड़ी। विरोध करने और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर के साथ भी मारपीट कर चोट पहुंचाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हिर्री पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पूछताछ के दौरान पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद 13 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 325/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 296, 115(2), 351(3) और 3(5) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़..बीच-बचाव करने आए ससुर से मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा! बिलासपुर में कांग्रेसियों ने की तीन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश; वाटर कैनन से रोकी गई..सरकारी जमीन, अवैध... बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारक... सवारी बैठाने के विवाद में भड़का ऑटो चालक..पेट्रोल डालकर अपना ही ईवी ऑटो फूंका! ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ ... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार सुकमा में नक्सलियों के डम्प पर बड़ा प्रहार; 13 हथियार और 208 डेटोनेटर बरामद! बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने...