Raftaar News Cg

बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। सोने को लेकर हुए विवाद में एक चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप है। घटना में अमित केवट की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के लिंगियाडीह इलाके का है। जानकारी के मुताबिक, अपोलो अस्पताल के पास लिंगियाडीह क्षेत्र में चाचा और भतीजे के बीच सोने को लेकर विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि कहासुनी के दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया। इसी बीच आरोपी चाचा ने कथित तौर पर अमित के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण अमित की मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चाचा को हिरासत में लिया गया। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और विवाद के घटनाक्रम की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी में सोने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और किन परिस्थितियों में चाकू से हमला किया गया, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। घटना ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के हिंसक रूप लेने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़..बीच-बचाव करने आए ससुर से मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा! बिलासपुर में कांग्रेसियों ने की तीन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश; वाटर कैनन से रोकी गई..सरकारी जमीन, अवैध... बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारक... सवारी बैठाने के विवाद में भड़का ऑटो चालक..पेट्रोल डालकर अपना ही ईवी ऑटो फूंका! ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ ... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार सुकमा में नक्सलियों के डम्प पर बड़ा प्रहार; 13 हथियार और 208 डेटोनेटर बरामद! बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने...