BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत… तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ फरार

बिलासपुर : (प्रांशु क्षत्रिय) ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा जहान्वी सी. भूषण की जिंदगी सड़क हादसे में खत्म हो गई। हाईकोर्ट के कोर्ट मास्टर की बेटी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऐसी टक्कर मारी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिंदगी बचाने के लिए परिजनों और डॉक्टरों ने पूरी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार को अपोलो अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पीछे छोड़ गया कभी न भरने वाला दर्द। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रोड निवासी जहान्वी सी. भूषण, पिता चंद्र भूषण डहरिया, कक्षा 11वीं की छात्रा थी। उसके पिता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कोर्ट मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को जहान्वी जरहाभाठा मंदिर चौक से ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। इसी दौरान शाम 6 बजे के लगभग हाईकोर्ट के पास सेंट्रल प्वाइंट होटल के करीब एयरपोर्ट रोड चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक फरार, अस्पताल में जिंदगी की जंग हारी छात्रा…….

टक्कर इतनी गंभीर थी कि जहान्वी बुरी तरह घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास की दुकानों के संचालकों और राहगीरों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे अस्पताल पहुंचाने में मदद की। परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद वे भी अस्पताल पहुंचे। गंभीर हालत में जहान्वी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर लगातार उसका उपचार कर रहे थे। परिवार को उम्मीद थी कि उनकी बेटी स्वस्थ होकर घर लौटेगी, लेकिन रविवार को यह उम्मीद हमेशा के लिए टूट गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक के फरार हो जाने से यह मामला हिट एंड रन की घटना बन गया है। एक मासूम छात्रा की मौत ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब फरार चालक की पहचान और उसके खिलाफ कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़..बीच-बचाव करने आए ससुर से मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा! बिलासपुर में कांग्रेसियों ने की तीन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश; वाटर कैनन से रोकी गई..सरकारी जमीन, अवैध... बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारक... सवारी बैठाने के विवाद में भड़का ऑटो चालक..पेट्रोल डालकर अपना ही ईवी ऑटो फूंका! ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ ... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार सुकमा में नक्सलियों के डम्प पर बड़ा प्रहार; 13 हथियार और 208 डेटोनेटर बरामद! बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने...