Raftaar News Cg

बिलासपुर में कांग्रेसियों ने की तीन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश; वाटर कैनन से रोकी गई..सरकारी जमीन, अवैध खनन और राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई के आरोप..कांग्रेस ने 12-13 मुद्दों पर उठाए सवाल, आंदोलन तेज करने की चेतावनी!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बेलतरा विधानसभा सहित जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन ने तीन स्तरों पर बैरिकेडिंग की। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। बबेलतरा पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय केसरवानी और ब्लॉक अध्यक्ष धनंजय ठाकुर के नेतृत्व में पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने बेलतरा विधानसभा में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर राजनीतिक द्वेष के चलते निशाना बनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अधिकारियों पर दबाव बनाकर कांग्रेस से जुड़े लोगों को परेशान किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय विधायक की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने सरकारी जमीन की कथित बिक्री, अवैध मुरुम और रेत खनन तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठाए। कांग्रेस नेताओं ने करीब 12 से 13 बिंदुओं पर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए संबंधित मामलों में जांच और कार्रवाई की मांग की। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी, बेलतरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनंजय सिंह ठाकुर और कांग्रेस नेता प्रमोद नायक सहित अन्य नेताओं ने प्रदर्शन के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का कथित उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तथा उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में पड़ोसी महिला से छेड़छाड़..बीच-बचाव करने आए ससुर से मारपीट; पुलिस ने आरोपी को दबोचा! बिलासपुर में कांग्रेसियों ने की तीन बैरिकेड तोड़ने की कोशिश; वाटर कैनन से रोकी गई..सरकारी जमीन, अवैध... बिलासपुर में रिश्तों को झकझोर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई, चाचा पर अपने ही भतीजे की चाकू मारक... सवारी बैठाने के विवाद में भड़का ऑटो चालक..पेट्रोल डालकर अपना ही ईवी ऑटो फूंका! ट्यूशन से लौट रही 16 वर्षीय जहान्वी की मौत... तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, चालक वाहन सहित हुआ ... बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर चाकू की नोक पर लूट! यात्री का पर्स और 5 हजार रुपये छीने, चार बदमाश गिरफ्तार सुकमा में नक्सलियों के डम्प पर बड़ा प्रहार; 13 हथियार और 208 डेटोनेटर बरामद! बिलासपुर में स्कूल के सामने धू-धू कर जली क्रेटा कार! जयकारों से गूंजा बेलतरा, 48 ग्राम पंचायतों से होकर रतनपुर पहुंचेगी मां महामाया की ध्वजा यात्रा; केंद... गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा..शेविंग कराने पहुंचे मजदूर को दो युवकों ने...