ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

सिंगापुर से लौटे CM साय : छत्तीसगढ़ के लिए ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, एनर्जी-सोलर सेक्टर में बड़े ऐलान

सिंगापुर दौरे से लौटे CM विष्णुदेव साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ के लिए ₹43,600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। एनर्जी, सोलर और एग्री बिजनेस में निवेश की तैयारी है....

रायपुर। सिंगापुर का तीन दिवसीय दौरा पूरा कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ लौट आए हैं। 3 से 6 अक्टूबर तक चले इस दौरे से प्रदेश के लिए बड़े निवेश प्रस्ताव सामने आए हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, सिंगापुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर 43,600 करोड़ रुपये के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें ऊर्जा, सौर ऊर्जा, बैटरी स्टोरेज और एग्री बिजनेस जैसे क्षेत्र प्रमुख हैं।

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सिंगापुर में आयोजित इंडिया ग्रोथ फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं और सरकार की निवेश नीतियों को उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने रखा गया। उन्होंने विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

अकेले एनर्जी सेक्टर से ₹41,750 करोड़ का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री के अनुसार, सिंगापुर दौरे के दौरान एनर्जी कैपिटल ग्लोबल ने छत्तीसगढ़ में करीब 41,750 करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। यह कुल प्रस्तावित निवेश में सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा एग्री बिजनेस वैल्यू इंटरनेशनल की ओर से करीब 350 करोड़ रुपये निवेश की पेशकश की गई है। वहीं, सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी ने सोलर सेक्टर में लगभग 1,500 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया है। सन स्ट्रीम ग्रीन एनर्जी का प्रस्ताव सौर ऊर्जा के साथ बैटरी स्टोरेज और संबंधित कंपोनेंट के क्षेत्र से जुड़ा है। इससे प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र के नए प्रोजेक्ट और रोजगार के अवसर विकसित होने की संभावना है।

IT एजुकेशन सर्विस के साथ हुआ MOU

सिंगापुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में IT एजुकेशन सर्विस के साथ एमओयू भी हुआ। मुख्यमंत्री ने संस्था के आईटी परिसर का दौरा कर वहां संचालित कौशल विकास मॉडल की जानकारी ली। सरकार का कहना है कि इस तरह की साझेदारी से छत्तीसगढ़ में युवाओं के लिए आईटी शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के नए अवसर तैयार किए जा सकते हैं।

CM साय बोले- MOU सिर्फ कागज तक सीमित नहीं रहेंगे

निवेश प्रस्तावों और एमओयू को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार किसी भी समझौते को आगे बढ़ाने से पहले उसकी पूरी जांच-परख करती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने की दिशा में गंभीरता से काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निवेशों का उद्देश्य केवल पूंजी लाना नहीं, बल्कि प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाना और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को गति देना भी है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि इन समझौतों का वास्तविक लाभ छत्तीसगढ़ की जनता तक पहुंचे।

सेवा ज्योति कार्यक्रम को लेकर भी CM ने रखी बात

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के सेवा ज्योति कार्यक्रम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी। इसी अवसर को केंद्र में रखकर देशभर में 13 तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिनमें सेवा ज्योति भी शामिल है। प्रधानमंत्री का संबोधन जिला मुख्यालयों में सुना जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...