BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

GRP के बर्खास्त कांस्टेबल की काली कमाई का हिसाब : 46 लाख की आय में मिली 62 लाख की संपत्ति, ACB ने पेश की चार्जशीट

बिलासपुर में बर्खास्त GRP कांस्टेबल संतोष राठौर के खिलाफ ACB ने आय से अधिक संपत्ति मामले में चार्जशीट पेश की। जांच में 16.19 लाख की अतिरिक्त संपत्ति मिली....

बिलासपुर। बिलासपुर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बर्खास्त जीआरपी आरक्षक संतोष कुमार राठौर की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने जांच पूरी करने के बाद उसके खिलाफ विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) की अदालत में चार्जशीट पेश की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, सेवाकाल के दौरान संतोष की ज्ञात आय की तुलना में उसके पास अधिक संपत्ति पाई गई।

ACB की जांच में संतोष राठौर की सेवाकालीन कुल आय 46 लाख 8 हजार 341 रुपये आंकी गई, जबकि उसकी संपत्ति का मूल्य 62 लाख 28 हजार 137 रुपये पाया गया। इस आधार पर जांच में 16 लाख 19 हजार 796 रुपये की आय से अधिक संपत्ति सामने आने की बात कही गई है।

2024 में दर्ज हुआ था आय से अधिक संपत्ति का केस

ACB ने संतोष राठौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में वर्ष 2024 में मामला दर्ज किया था। इसके बाद 1 दिसंबर 2024 को बिलासपुर स्थित उसके आवास समेत अन्य ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया गया। एजेंसी ने संतोष की आय, संपत्ति और खर्च का मिलान किया। संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों और आर्थिक लेन-देन की जांच के बाद ACB ने आय की तुलना में अतिरिक्त संपत्ति होने का निष्कर्ष निकाला।

जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश हुआ चालान

आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच पूरी होने के बाद ACB ने सोमवार को विशेष न्यायाधीश (पीसी एक्ट) के न्यायालय में संतोष कुमार राठौर के खिलाफ अभियोग पत्र पेश किया। यह मामला उस पर चल रहे एक अन्य आपराधिक प्रकरण से अलग है, जिसमें वह फिलहाल जेल में बंद है।

ट्रेन में गांजा तस्करी के मामले में भी आरोपी

संतोष राठौर के खिलाफ ट्रेन में गांजा तस्करी से जुड़ा मामला भी दर्ज है। आरोप है कि जीआरपी में तैनाती के दौरान उसने तीन अन्य आरक्षकों के साथ मिलकर ट्रेन में गांजा ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा था। जांच में उस पर जब्त गांजा अपने कब्जे में रखने और आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं करने के बदले कथित तौर पर पैसे लेने का आरोप लगा। आरोप है कि मिली रकम को आरोपियों के बीच बांटा गया। इस मामले में जीआरपी बिलासपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। बाद में इसकी जांच एसीसीयू बिलासपुर को सौंपी गई।

NDPS केस के बाद सेवा से किया गया था बर्खास्त

जांच पूरी होने के बाद एसीसीयू ने विशेष न्यायाधीश, एनडीपीएस एक्ट की अदालत में चालान पेश किया था। गांजा तस्करी से जुड़े इसी मामले में आपराधिक आचरण के आरोपों के चलते पुलिस अधीक्षक, रेल छत्तीसगढ़ ने 19 नवंबर 2024 को संतोष राठौर को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया था। वर्तमान में वह एनडीपीएस से जुड़े मामले में बिलासपुर जेल में बंद है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बालोद एसिड अटैक में बड़ा खुलासा : प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर रची थी साजिश, शादी से इनकार पर कराया ह... GRP के बर्खास्त कांस्टेबल की काली कमाई का हिसाब : 46 लाख की आय में मिली 62 लाख की संपत्ति, ACB ने पे... 4 करोड़ की ठगी और आत्महत्या केस में 4 और गिरफ्तार : शेयर बाजार-तंत्र मंत्र के नाम पर रकम दोगुनी करने... डिप्टी सीएम शर्मा ने IED पीड़ितों को बांटे कृत्रिम अंग : लौटाई आत्मनिर्भरता की उम्मीद, पानी की बोतल ... बिलासपुर में मां के घर ही चोरी : निलंबित आरक्षक ने दो दोस्तों संग मिलकर उड़ाए 6 लाख के जेवर-नगदी, ती... सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक की भिड़ंत : 12 वर्षीय बेटे ने भी गंवाई जान, परिवार का दूसरा बेटा बाल-ब... रायपुर ग्रामीण पुलिस में बड़ा फेरबदल : 27 पुलिसकर्मियों का तबादला, 5 ASI समेत 22 प्रधान आरक्षक-आरक्ष... बालोद में बदमाशों का आतंक : लाइब्रेरी से लौटते वक्त अज्ञात युवक ने किया एसिड अटैक, रायपुर रेफर दिव्यांग कल्याण मामले में CBI जांच पूरी : जल्द आ सकता है आरोप पत्र, 1000 करोड़ के आरोपों की जांच में... बिलासपुर में शिक्षक को नुकसान पहुंचाने की कथित सुपारी; प्राचार्य पर गंभीर आरोप, वॉइस रिकॉर्डिंग से म...