ChhattisgarhRaftaar News Cg

दर्दनाक सड़क हादसा; भाजपा नेता की कार की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत, नेता जी गंभीर घायल!

छत्तीसगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) बालोद जिले में रविवार को नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बालोद थाना क्षेत्र के जमहि गांव के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री स्वाधीन जैन रविवार को बालोद में अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के बाद दल्लीराजहरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर जमहि गांव के समीप उनकी तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे साइकिल सवार से टकरा गई। हादसे में साइकिल चला रहे कमलू राम कोठारी (60 वर्ष) निवासी ग्राम सुवरबोड़ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुजुर्ग कुछ दूर तक घसीटते चले गए। वहीं भाजपा नेता स्वाधीन जैन को भी इस हादसे में गंभीर चोटें आई हैं। मौके से गुजर रहे राहगीरों की मदद से उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के वक्त स्वाधीन जैन के साथ उनका बेटा भी कार में मौजूद था, जो पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है। उधर घटना की सूचना मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी!