ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

रायगढ़ के भूपदेवपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान…पति-बच्चा घायल!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय)भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति और बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम टूंड्री रामपुर निवासी उमा राठिया (33) अपने पति और बच्चे के साथ स्कूटी से सिंघनपुर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने लापरवाहीपूर्वक उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उमा ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में उनके पति और बच्चा दूर जा गिरे, जिससे उन्हें हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे। भूपदेवपुर थाना प्रभारी संजय नाग ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल रही है। फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ... बिलासपुर प्रेस क्लब में पहली बार विराजे गणपति : भजन-भंडारे के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ उत्सव का समा... प्रार्थना सभा के आवेदन पर अजय चंद्राकर का तंज : बोले- चर्च, मंदिर या मजार जाने के लिए भी क्या परमिशन... शादी का झांसा देकर दो नाबालिग बहनों को भगाया : कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की ... नारायणपुर में अवैध हथियार बनाने का खुलासा : पुलिस ने दो सगे भाइयों को किया गिरफ्तार, 4 भरमार बंदूकें... बिना टिकट ट्रेन में चढ़े तो खैर नहीं..43,710 यात्रियों पर कार्रवाई; रेलवे ने वसूले 3.13 करोड़! ‘हनुमान अंश’ के लिए उमड़ा जनसैलाब, बिलासपुर में 36 मॉल का सिनेमा हॉल हुआ हाउसफुल; वन्दे मातरम् मित्र... एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के...