Raftaar News Cg

भिलाई में पं. प्रदीप मिश्रा का भागवत कथा 25 अप्रैल से, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख होने की संभावना….? यातायात व्यवस्था की तैयारी पूर्ण….?

भिलाई:- (यशवंत साहू) पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा प्रवचन का भव्य आयोजन स्टील सिटी भिलाई में होने जा रहा हैं। यह आयोजन इसी महीने के 25 अप्रैल से 1 मई तक होगा। जिला पुलिस ने इस महाकथा भागवत के मद्देनजर सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े प्रबंधन पर काम करना शुरू कर दिया हैं। संभावना जताई जा रही हैं कि इस आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाले तकरीबन 4 लाख श्रद्धालु जुटेंगे। पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनानी शुरू कर दी हैं। यातायात व्यवस्था, पार्किंग और आयोजन स्थल के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने आयोजन समिति के साथ अहम बैठक आहूत की गई थी।

बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा सुनने लाखों की भीड़ उमड़ सकती हैं। वहीं पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी कर ली है। आयोजन के दौरान जो लोग काफी दूर से आ रहे हैं, उनके भोजन और जहां तक हो सकेगा ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ में बुजुर्ग और विकलांग परेशान न हो इसके लिए उन्हें अलग से बैठने की भी व्यवस्था की जाएगी। आयोजन की व्यवस्था के लिए एक हजार से अधिक वालेंटियर्स को तैयार किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...