Raftaar News Cg

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनेगी पांच गाँव को जोड़ने वाली सड़क, विधायक डॉ. बाँधी ने किया भूमिपूजन…? बहुप्रतिक्षित मांग पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल….? 

मस्तूरी:- (विमल कांत की रिपोर्ट) मंगलवार को मस्तूरी विधायक डॉ.बांधी ने ग्राम पंचायत गोपालपुर पहुंचकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का भूमि पूजन किया और विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर ग्रामीणजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुकुर्दीकेरा, उदईबंद में एक-एक सड़क का भूमिपूजन किया, साथ ही जोंधरा में पटेल समाज के लिए बाउंड्रीवाल की घोषणा की। साथ ही कार्य शीघ्र प्रारम्भ करने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किये।

इस अवसर पर विधायक डॉ.बांधी ने कहा कि जर्जर हो चुकी सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीणजनों को राहत मिलेगी। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में 10 किलोमीटर लंबी सड़क बनने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी हो जाएगी, इससे उन्हें आने जाने में सुविधा होगी और समय की बचत होंगी। ग्रामीणों को बरसात में होनी वाली परेशानियों से भी निजात मिलेगी। वहीं लगातार कुछ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़कें जर्जर होने की जानकारी मिलती रहती है, जल्द ही क्षेत्रवासियों की इस समस्या का निराकरण किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बनने की खुशी गांव-गांव में फूटे नारियल:-

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत स्वीकृत सड़क ग्राम गोपालपुर से होकर परसोडी, कुकुर्दीकला, अमलडीहा उदईबंद को जोड़ेगी जिसके निर्माण को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भारी खुशी का माहौल है। मंगलवार को भूमि पूजन के लिए पहुंचे मस्तूरी विधायक का ग्रामीणों ने जमकर स्वागत किया। इस दौरान गांव की चौहद्दी पर रोक कर जगह-जगह ग्रामीणों और बड़े बुजुर्गो ने नारियल फोड़ा और प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।

ग्रामीणों को सुख सुविधा मुहैया करवाने विधायक बाँधी कर रहे लगातार प्रयास:-

विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को तेज करने और ग्रामीणों को सुख सुविधा मुहैया करवाने के लिए मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। वहीं ग्रामीण अंचलों में जर्जर सडकों का डामरीकृत करवाकर ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात दिलाने के लिए विधायक डॉ. बांधी ने अलग-अलग मार्ग पर पहुंचकर ठेकेदार को डामरीकृत निर्माण शुरू करने के निर्देश दिए है। हाल ही में उन्होंने मस्तूरी विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सीसी रोड का भूमि पूजन किया है, इसके अलावा मंगल भवन, सांस्कृतिक मंच सहित विभिन्न विकास कार्यों का उन्होंने मस्तूरी वासियों को सौगात दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...