Cg bordCrimeRaftaar News Cg

सड़क पर नायब तहसीलदार का ‘शाही’ बर्थडे : गाड़ी रोककर आतिशबाजी के साथ काटा केक, VIDEO वायरल

अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन का VIDEO वायरल है। गाड़ी रोककर केक काटने, आतिशबाजी और रील बनाने को लेकर सवाल उठे....

रायपुर। अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बर्थडे सेलिब्रेशन इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे सड़क के बीच गाड़ी रोककर जन्मदिन मनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में केक काटने से लेकर आतिशबाजी और रील बनाने तक का पूरा सेलिब्रेशन दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में विपिन पटेल सड़क पर वाहन खड़ा करने के बाद केक काटते दिखाई देते हैं। इसके बाद सलमान खान की फिल्म के चर्चित गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील बनाई जाती है। जन्मदिन के दौरान आतिशबाजी भी की गई, जिसका वीडियो में दृश्य नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग सड़क पर इस तरह जन्मदिन मनाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

हाईकोर्ट इन मामलों पर अपना चुका है सख्त रुख

सार्वजनिक मार्ग पर वाहन रोककर सेलिब्रेशन और आतिशबाजी किए जाने को लेकर यातायात नियमों के पालन पर भी चर्चा शुरू हो गई है। मामला इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि सार्वजनिक सड़क पर जन्मदिन मनाने और यातायात प्रभावित करने वाले आयोजनों को लेकर हाईकोर्ट पहले ही सख्त रुख अपना चुका है। ऐसे में एक प्रशासनिक अधिकारी का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सड़क पर नायब तहसीलदार का ‘शाही’ बर्थडे : गाड़ी रोककर आतिशबाजी के साथ काटा केक, VIDEO वायरल दुर्ग में सालों से जब्त शराब का हुआ निपटारा : आबकारी के 294 मामलों की 33 हजार लीटर से ज्यादा मदिरा न... बस्तर के मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया अपना जुड़ाव : बोलीं- मैं मांझी की बेटी हूं, परं... अस्पताल में ताला, बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला : वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग का... PWD में बड़ा फेरबदल : 84 कर्मचारियों का तबादला, 29 मानचित्रकार समेत सहायक ग्रेड-1 और 2 भी बदले नंदनवन की ‘फफोरी’ का सफर थमा : 25 साल की हिमालयन भालू ने ली अंतिम सांस, 13 साल से थी रायपुर की मेहमा... मनेन्द्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : यात्री बस पेड़ से टकराई, चालक की मौत और 15 से ज्यादा यात्री घायल रायगढ़ में दुर्गा पंडाल बना मारपीट का अखाड़ा : दो लोगों को जमीन पर गिराकर पीटा, पुलिस की मौजूदगी पर ... शस्त्र पूजा के बाद AK-47 से फायरिंग : वीडियो वायरल होते ही राजनांदगांव SP से PHQ ने मांगा जवाब रायपुर में चोरों का आतंक : चौकीदार को बंधक बनाकर फैक्ट्री से 800 किलो कॉपर वायर पार