ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

BTI ग्राउंड में नहीं बनेगा कॉम्प्लेक्स : विधायक पुरंदर मिश्रा ने साफ किया रुख, बोले- जर्जर सरकारी मकानों की जगह होगा निर्माण

BTI ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा है कि BTI ग्राउंड की जमीन पर किसी तरह का व्यावसायिक या आवासीय कॉम्प्लेक्स नहीं बनाया जा रहा है....

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित BTI ग्राउंड को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि BTI ग्राउंड की जमीन पर किसी तरह का व्यावसायिक या आवासीय कॉम्प्लेक्स नहीं बनाया जा रहा है।

विधायक के मुताबिक, जिस निर्माण को लेकर चर्चा हो रही है, उसका BTI ग्राउंड से कोई संबंध नहीं है। प्रस्तावित निर्माण ग्राउंड से लगे सरकारी कर्मचारियों के पुराने और जर्जर आवासों वाली जगह पर किया जाना है। इन जर्जर मकानों के स्थान पर परिसर निर्माण की योजना है। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि BTI ग्राउंड और उससे सटे सरकारी कर्मचारियों के आवासीय परिसर को एक ही मानकर देखा जा रहा है, जबकि दोनों अलग-अलग हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्राउंड की जमीन पर व्यावसायिक अथवा आवासीय निर्माण की कोई योजना नहीं है।

भूपेश बघेल ने उठाया था निर्माण का मुद्दा

BTI ग्राउंड को लेकर यह मुद्दा उस समय चर्चा में आया, जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान राजधानी की ट्रैफिक व्यवस्था और सरकारी बंगलों को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। भूपेश बघेल ने कहा था कि रायपुर में ट्रैफिक के नाम पर आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने राजधानी में मंत्रियों और अधिकारियों के पास दो-दो बंगले होने की बात कहते हुए मंत्रियों से राजधानी के बंगले छोड़ने की मांग की थी। इसी दौरान उन्होंने BTI ग्राउंड में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जाने को भी गलत बताया था। उनका कहना था कि इस तरह के निर्माण से आम लोगों की परेशानी बढ़ेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
BTI ग्राउंड में नहीं बनेगा कॉम्प्लेक्स : विधायक पुरंदर मिश्रा ने साफ किया रुख, बोले- जर्जर सरकारी मक... रायपुर में नशे की 2100 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार : बैग में मिली 8.40 लाख की नाइट्राजेपम, ग्राहक त... सड़क पर नायब तहसीलदार का ‘शाही’ बर्थडे : गाड़ी रोककर आतिशबाजी के साथ काटा केक, VIDEO वायरल दुर्ग में सालों से जब्त शराब का हुआ निपटारा : आबकारी के 294 मामलों की 33 हजार लीटर से ज्यादा मदिरा न... बस्तर के मुरिया दरबार में राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया अपना जुड़ाव : बोलीं- मैं मांझी की बेटी हूं, परं... अस्पताल में ताला, बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला : वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग का... PWD में बड़ा फेरबदल : 84 कर्मचारियों का तबादला, 29 मानचित्रकार समेत सहायक ग्रेड-1 और 2 भी बदले नंदनवन की ‘फफोरी’ का सफर थमा : 25 साल की हिमालयन भालू ने ली अंतिम सांस, 13 साल से थी रायपुर की मेहमा... मनेन्द्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : यात्री बस पेड़ से टकराई, चालक की मौत और 15 से ज्यादा यात्री घायल रायगढ़ में दुर्गा पंडाल बना मारपीट का अखाड़ा : दो लोगों को जमीन पर गिराकर पीटा, पुलिस की मौजूदगी पर ...