ChhattisgarhPoliticsRaftaar News Cg

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायपुर में आगमन : सीएम साय ने किया स्वागत, लोकभवन में जारी करेंगी 200 रुपये का स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचीं। लोकभवन में माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती पर 200 रुपये का स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी करेंगी...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के तहत गुरुवार को राजधानी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट से लोकभवन के लिए रवाना हुआ, जहां वे विशेष कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची हैं।

लोकभवन में शदाणी दरबार की पंचम पीठाधीश माता साहिब हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति इस कार्यक्रम में स्मृति स्वरूप 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करने के साथ डाक टिकट का विमोचन करेंगी। कार्यक्रम दोपहर 12:45 बजे प्रस्तावित है।

करीब 35 ग्राम वजन का है स्मारक सिक्का

माता साहिब हासी देवी की स्मृति में जारी होने वाला 200 रुपये का स्मारक सिक्का करीब 35 ग्राम वजन का है। इसे चांदी, तांबे और निकल के मिश्रण से तैयार किया गया है। सिक्के के साथ माता साहिब हासी देवी को समर्पित डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर लोकभवन में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी रहेगी।

शुक्रवार को जगदलपुर जाएंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास का दूसरा दिन बस्तर में होगा। शुक्रवार को वे जगदलपुर पहुंचेंगी और बस्तर दशहरा की सदियों पुरानी परंपरा मुरिया दरबार में शामिल होंगी। इसके अलावा लालबाग मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी उनकी मौजूदगी रहेगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
अस्पताल में ताला, बाहर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला : वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग का... PWD में बड़ा फेरबदल : 84 कर्मचारियों का तबादला, 29 मानचित्रकार समेत सहायक ग्रेड-1 और 2 भी बदले नंदनवन की ‘फफोरी’ का सफर थमा : 25 साल की हिमालयन भालू ने ली अंतिम सांस, 13 साल से थी रायपुर की मेहमा... मनेन्द्रगढ़ में बड़ा सड़क हादसा : यात्री बस पेड़ से टकराई, चालक की मौत और 15 से ज्यादा यात्री घायल रायगढ़ में दुर्गा पंडाल बना मारपीट का अखाड़ा : दो लोगों को जमीन पर गिराकर पीटा, पुलिस की मौजूदगी पर ... शस्त्र पूजा के बाद AK-47 से फायरिंग : वीडियो वायरल होते ही राजनांदगांव SP से PHQ ने मांगा जवाब रायपुर में चोरों का आतंक : चौकीदार को बंधक बनाकर फैक्ट्री से 800 किलो कॉपर वायर पार बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा : विजय रथ की चपेट में आया ग्रामीण, मौके पर मौत और दो लोग हुए घायल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायपुर में आगमन : सीएम साय ने किया स्वागत, लोकभवन में जारी करेंगी 200 र... बीजापुर में आत्मसमर्पित नक्सली की मौत से हड़कंप : पुनर्वास केंद्र में की आत्महत्या, एक साल पहले छोड़...