Raftaar News Cg

मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना: जिले के कलाकारों को मिलेगी छात्रवृत्ति योजना का लाभ….? 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) राज्य के विविध लोक कलाओं नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गायक, वाद्ययंत्र वादक, शिल्पकार, छत्तीसगढ़ पाक कला, छत्तीसगढ़ सौंदर्यकला के कार्यशील कलाकारों के सरंक्षण, संवर्धन एवं कला दलों के प्रोत्साहन हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना एवं राज्य के होनहार आर्थिक रूप से कमजोर युवा कलाकारों को उच्च प्रशिक्षण एवं शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने छात्रवृत्ति योजना संचालित की जा रही है। सांस्कृति विभाग रायपुर द्वारा अन्य योजनाएं भी संचालित है, जिसका अवलोकन विभागीय वेबसाईट www.cgculture.in पर करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।

अर्थाभावग्रस्त होनहार युवा कलाकार एवं छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर होनहार युवा कलाकारों को 6 विधाओं लोक एवं पारंपरिक जनजातीय कलाएं, शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य तथा नृत्य संगीत, रंगमंच, दृश्य कला एवं सुगम शास्त्रीय संगीत में छात्रवृत्ति दिए जाएंगे। यह छात्रवृत्ति 1 वर्ष के लिए देय होगी। स्तर अनुसार मासिक छात्रवृत्ति 5, 8 एवं 10 हजार प्रदान किये जाएंगे। इसी प्रकार मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना के माध्यम से राज्य केे लोक कलाकारों एवं दलों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इन कलाकारों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि:-

नृत्य-संगीत, लोक नाट्य, लोकगाथा, छत्तीसगढ़ी गीतकार के लिए 24 हजार, वाद्ययंत्र वादक को 18 हजार, शिल्प कलाकार को 15 हजार, छत्तीसगढ़ी पाक कला विधा के लिए 12 हजार एवं छत्तीसगढ़ सौन्दर्यकला विधा के लिए 12 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
17 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’..साइबर ठगी के पीड़ित ने सुनाई खौफनाक आपबीती; बिलासपुर पुलिस के ‘साइबर संवा... बिलासपुर; पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, शव फदहाखार जंगल में फेंका..धारदार हथियार से वार कर वारदात ... बिलासपुर में गरबा के बहाने युवती को सुनसान इलाके में ले गया ऑटो चालक..दुष्कर्म का आरोप, चालक गिरफ्ता... बिलासपुर में बैराज बना, सड़क चौड़ीकरण भूला; शिवघाट में रोज घंटों जाम..गड्ढों से हादसे का खतरा; सड़क ... सीपत; लड़की के चक्कर में गांव पहुंचे युवक, युवकों की टोली ने घेरा और बरसाए डंडे-बेल्ट..शराब के पैसे ... मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता...