Raftaar News Cg

उच्च शिक्षा मंत्री जा रहे थे रायगढ़, फालो गाड़ी ने मारी ठोकर, हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री….? वाहन क्षतिग्रस्त, होगी जाँच….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। हादसा उस वक्त हुआ जब मंत्री उमेश पटेल रायपुर से बिलासपुर होते हुए रायगढ़ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक काफिले की फॉलो गाड़ी ने तेज रफ्तार से मंत्री की गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में मंत्री उमेश पटेल की वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं मंत्री भी जख्मी हो गये।

मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त फॉलो गाड़ी ने मंत्री की गा़डी को टक्कर मारी, उस वक्त आगे-आगे चल रहे मंत्री गाड़ी में ही खाना खा रहे थे। तभी तेज रफ्तार फॉलो गाड़ी ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हालंकि हादसे में मंत्री उमेश पटेल को पैर और गले में चोट आई, घटना के बाद प्राथमिक उपचार के लिए उन्हें रिंग रोड स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दूसरे वाहन से मंत्री रायपुर के लिए रवाना हुए।

खरसिया नंदेली के लिए रवाना हुए थे मंत्री:-

बताया जा रहा है मंत्री उमेश पटेल मंगलवार देर रात रायपुर से अपने क्षेत्र खरसिया नंदेली (रायगढ़) के लिए गाड़ी नंबर CG 02 AF 0002 से रवाना हुए थे। इस दौरान उनका काफिला बिलासपुर के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था, कि फॉलो गाड़ी ने मंत्री उमेश पटेल के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री के वाहन की बैक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री उमेश पटेल हादसे में बाल- बाल बच गए। हालंकि उनके पैर और गले में चोट आया है। पैर में हेयर क्रैक होने की बात कही जा रही है।

हादसे के बाद वापस रायपुर लौटे मंत्री पटेल:-

बिलासपुर के निजी अस्पताल में उनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। जानकारी मिलते ही स्थानीय नेताओं ने भी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना है। प्राथमिक उपचार के बाद खरसिया जाने का प्लान कैंसल कर मंत्री उमेश पटेल दूसरे वाहन से वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए। इधर मंत्री के काफिले में हुए हादसे की जांच की बात भी कही जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
निरीक्षण में गायब मिले पंचायत सचिव; जिला पंचायत CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश..कोट... बिलासपुर में राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल : 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों की बदली जिम्मेदारी, प्रकाश स... बस्तर में बाढ़ से खेती चौपट : मुआवजे के लिए किसानों की गुहार, BKS ने प्रति एकड़ ₹65,100 देने की उठाई... बिलासपुर में मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं खुली आंखें; संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो... सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर बड़ा खेल; 21 लाख एडवांस लेकर दूसरे को बेचने की कोशिश का आरोप, न्यायालय में ... CM साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला : महंत के 2028 वाले दावे को बताया खयाली पुलाव, बोले- हमनें गन्ने की ... रायगढ़ में प्रोफेसर को अगवा कर UPI से ठगी : चाकू दिखाकर बनाया बंधक, 48 घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार साय कैबिनेट की बैठक कल : CGPSC अध्यक्ष की नियुक्ति, सिंगापुर के निवेश प्रस्तावों और कर्मचारियों के म... रायपुर में सैलून से MDMA ड्रग्स जब्त : दो महिलाएं और ट्रांसजेंडर गिरफ्तार, 1.47 लाख का नशा बरामद सूरजपुर दोहरे हत्याकांड : फांसी की सजा के बाद दोषियों की जेल बदली जा रही, फूल सिंह उर्फ रिंकू रायपुर...