BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; बच्चों के सामने नशे में घूमने से रोका तो राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला..शराबी युवक की दबंगई, गंभीर घायल राजमिस्त्री सिम्स में भर्ती!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी थाना क्षेत्र के बिरकोना में बच्चों के सामने शराब के नशे में घूम रहे युवक को रोकना एक राजमिस्त्री को भारी पड़ गया। नशे में धुत युवक ने विवाद के बाद राजमिस्त्री पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिरकोना निवासी नरेंद्र यादव राजमिस्त्री का काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में बच्चे खेलते रहते हैं। इसी इलाके में रहने वाला संदीप साहू अक्सर शराब के नशे में घूमता रहता है। मोहल्ले के लोग उसे नशे की हालत में घूमने से कई बार रोक चुके हैं। गुरुवार को भी संदीप साहू शराब के नशे में मोहल्ले में घूम रहा था। नरेंद्र यादव ने उसे बच्चों के सामने आने से मना किया। इसी बात को लेकर आरोपी भड़क गया और उसने धारदार हथियार से नरेंद्र यादव पर हमला कर दिया। हमले में राजमिस्त्री को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल नरेंद्र यादव ने कोनी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। घायल राजमिस्त्री को उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....